SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

छठे चरण में 57 सीटों पर कौन कहां से है उम्मीदवार, जानिये किन सीटों पर है दिलचस्प मुकाबला

उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए चुनावों का अंतिम दौर है। 403 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों पर पिछले पांच चरणों में मतदान हो चुका है। अब केवल 111 ऐसी सीटें हैं जहां छठवां और सातवें चरण में मतदान की प्रक्रिया 3 मार्च और 7 मार्च को समाप्त जाएगी। इसके ठीक 3 दिन बाद वोटों की मतगणना के बाद 10 मार्च को पता चल जाएगा कि उत्तर प्रदेश का अगला पांच साल किस पार्टी के नाम होगा और कौन सरकार चलाएगा। 

2022 के विधानसभा चुनाव में छठे चरण में जिन 10 जिलों की सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें 2017 के विधानसभा चुनाव में अंबेडकरनगर के अलावा बाकी जिलों में बीजेपी का पलड़ा भारी  था।  2017 में भी छठें चरण की 57 सीटों में से बीजेपी को 46 सीटें मिली थीं जबकि सपा को 2, बसपा को 5 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी। वहीं बीजेपी के सहयोगी अपना दल (एस) को एक और सुभासपा को एक सीट मिली थी जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

पूर्वांचल की सीटों पर छोटे दलों का गठबंधन काम आयेगा

इस दौर में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के साथ साथ छोटे बड़े सहयोगी दलों की भी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में सूबे में जाति आधारित छोटे दलों की संख्या सबसे अधिक है। सूबे की राजनीति में सत्ता को पाने के लिए इस बार भी हमेशा की तरह बड़े दलों को छोटे दलों को साथ लेना पड़ा है।   

2017 में बीजेपी ने कुल 13 छोटे दलों को अपने साथ लेकर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद से 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इन जाति आधारित छोटे दलों की भूमिका और भी ज्यादा बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी ने भी इस बार एक दर्जन छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है। पहले और दूसरे चरण में सपा का रालोद के साथ गठबंधन को महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में देखा गया। वहीं अब पूर्वांचल की सीटों पर सुहेलदेव समाज पार्टी के साथ गठबंधन भी कहीं न कहीं इन सीटों पर चुनाव जीतने के लिए निर्णायक भूमिका में होगा।

बता दें कि भाजपा ने  निषाद पार्टी, अपना दल (एस) के साथ गठबंधन  किया है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल, सुहेलदेव समाज पार्टी, एनसीपी, जनवादी सोशलिस्ट पार्टी, महान दल, अपना दल कृष्णा पटेल और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

ये भी पढ़िये- 

पांचवे चरण में 12 ज़िलों की 61 सीटों पर कल मतदान, जानिये किन सीटों पर है सबकी नजर

चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों में से इन सीटों पर है सबकी नजर, जानिये कहां कैसे हैं समीकरण

तीसरे चरण की 59 सीटों पर क्यों है दिलचस्प मुकाबला, जानिये विस्तार से सभी सीटों पर गुणा-गणित

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : यूपी की इन सीटों पर सबकी नजर, जानिए क्यों चर्चा में हैं ये विधानसभा क्षेत्र ?

पहले चरण की 58 सीटों में से इन 5 सीटों पर है सबकी नजर, जानिये सभी सीटों का गुणा- गणित

दूसरे चरण की 55 सीटों पर कहां से किसकी किस्मत दांव पर है? जानिये इस चरण में कौन-कौन सी सीटें ज्यादा चर्चा में हैं

छठे चरण की इन महत्वपूर्ण सीटों पर सबकी नजर है

गोरखपुर: गोरखपुर जिले की शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वर्तमान सीएम, योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में हैं इसलिए यह इस चरण की ही नहीं बल्कि प्रदेश की हॉट सीट में शुमार है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने शहर विधानसभा क्षेत्र से ही आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी चुनावी मैदान में हैं। योगी के सामने समाजवादी पार्टी से शुभावती शुक्ला, बीएसपी से ख्वाजा शम्सुद्दीन, आम आदमी पार्टी से विजय कुमार श्रीवास्तव, कांग्रेस से डॉक्टर चेतना पांडे चुनावी मैदान में हैं।

गोरखपुर में कुल 9 विधानसभा हैं। 

खलीलाबाद: खलीलाबाद विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में आती है। 2017 में भारतीय जनता पार्टी के दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बहुजन समाज पार्टी के मशहूर आलम चौधरी को 42,914 वोटों से हरा कर विजय हासिल की। इस बार बीजेपी ने अंकुर तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है और समाजवादी पार्टी ने दिग्विजय नारायण, आम आदमी पार्टी ने सुबोध चंद्र, बीएसपी ने आफताब आलम, पीस पार्टी ने डॉक्टर मोहम्मद अयूब और कांग्रेस ने अमरेंद्र भूषण को अपना उम्मीदवार मैदान में हैं।

चौरी चौराः चौरी-चौरा इतिहास में अपनी अलग पहचान रखता है। स्वतंत्रता के पहले से ही ये स्थान खास पहचान ले चुका था। महात्मा गाँधी के असहयोग आंदोलन में इस जगह का बहुत बड़ा योगदान रहा। 2008 के परिसीमन के बाद अस्‍तित्‍व में आई चौरी-चौरा विधानसभा सीट पर अब तक दो चुनाव हो चुके हैं।  2012 में यहां से बसपा जीती थी जबकि 2017 के चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में चली गई। 2012 में भाजपा इस सीट पर तीसरे नंबर पर थी, वहीं 2017 में बसपा पहले नंबर से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। दोनों ही चुनावों में समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर बरकरार रही।  यह सीट बांसगांव सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा है। इस बार बीजेपी से श्रवण कुमार निषाद, समाजवादी पार्टी से ब्रजेश चन्द्र लाल, कांग्रेस से जितेंद्र , आम आदमी पार्टी से अखिलेश और बीएसपी से वीरेंद्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

बस्तीः बस्ती सदर उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले की पांच विधानसभाओं में से एक है। बस्ती की सभी 5 विधानसभा सीटों पर 2017 में बीजेपी ने परचम लहराया था। बस्ती सदर विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी के दयाराम चौधरी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के महेंद्र नाथ यादव को 42 हजार 594 वोटों से हराया था. यहां से 2012 में बसपा के जीतेंद्र कुमार को जीत मिली थी।

इस बार भी बीजेपी से दया राम चौधरी, समाजवादी पार्टी से महेंद्र नाथ यादव, कांग्रेस से देवेन्द्र कुमार, बीएसपी से आलोक रंजन वर्मा, आजाद समाज पार्टी से अरबाब उल हक और आप से रमेश कुमार सिंह मैदान में हैं।

महादेवा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के रवि कुमार सोनकर जीते थे। उन्होंने बसपा के दूधराम को 25 हजार 884 वोटों से हराया था। यहां से 2012 में सपा के राम करन आर्या ने जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ सुहेलदेव पार्टी से दूध राम, बहुजन समाज पार्टी लक्ष्मी चंद खरवार, कांग्रेस से ब्रजेश कुमार बीजेपी से रवि और आम आदमी पार्टी से सुरेश को टिकट मिला है।

403 सीटों के लिए किस चरण में कितनी सीटों के लिए चुनाव है

पहले चरण- 58, दूसरे चरण- 55, तीसरे चरण- 59, चौथे चरण- 59, पांचवें चरण- 61, छठां चरण- 57, सातवां चरण- 54     

छठें चरण में 10 जिलों की इन 57 सीटों पर 3 मार्च को है मतदान-

 

विधानसभा सीट

जिला

भाजपा प्रत्‍याशी

सपा प्रत्‍याशी

बसपा प्रत्‍याशी

कांग्रेस प्रत्‍याशी

आप प्रत्याशी

1.

कटेहरी

अम्डेकरनगर-5 विस

अवधेश द्विवेदी (निषाद पार्टी)

लालजी वर्मा

प्रतीक पाण्डेय

निसात फातिमा

राम बरन प्रजापति

2.

टांडा

 

कपिल देव वर्मा

राममूर्ति वर्मा

शबाना खातून

सैयद मिराजुद्दीन

राकेश वर्मा

3.

आलापुर

 

त्रिवेणी राम

त्रिभुवन दत्त

केशरा देवी गौतम

सत्यमदा पासवान

निकेश कनौजिया

4.

जलालपुर

 

सुभाष राय

राकेश पाण्डेय

राजेश कुमार सिंह

डॉ रागिनी पाठक

राजेंद्र कुमार वर्मा

5.

अकबरपुर

 

धर्मराज निषाद

राम अचल राजभर

चंद्र प्रकाश वर्मा

प्रियंका जायसवाल

मूलचंद जायसवाल

6.

तुलसीपुर

बलरामपुर-4विस

कैलाश नाथ शुक्ल

अब्दुल मशूद खान

भुवन प्रताप सिंह

दीपेंद्र सिंह दीपांकर

हिदायतुल्लाह शाह

7.

गैंसड़ी

 

शैलेष कुमार सिंह

डॉ शिव प्रसाद यादव

अलाउद्दीन खां

इश्तियाक अहमद खान

 

8.

उतरौला

 

राम प्रताप

हसीब खान

राम प्रताप वर्मा

धीरेंद्र प्रताप सिंह

 

9.

बलरामपुर

 

पल्टू राम

जगराम पासवान

हरीराम बौद्ध

बबिता आर्या

उदय चंद पासवान

10.

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर-5विस

विनय वर्मा (अपना दल)

प्रेमचंद निषाद (सुभासपा)

राधारमण त्रिपाठी

चौधरी रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू

शरद कुमार श्रीवास्तव

11.

कपिलवस्तु

 

श्याम धनी राही

विजय कुमार

कन्हैया प्रसाद कनौजिया

देवेंद्र सिंह गुड्डू

महेश कुमार यादव

12.

बांसी

 

जय प्रताप सिंह

नवीन

राधेश्याम पाण्डेय

किरन शुक्ला

साई मोहम्मद

13.

इटवा

 

डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी

माता प्रसाद पाण्डेय

हरिशंकर सिंह

अरशद खुर्शीद

करम हुसैन

14.

डुमरियागंज

 

राघवेंद्र प्रताप सिंह

सैयदा खातून

अशोक कुमार तिवारी

कांती पाण्डेय

इमरान लतीफ

15.

हर्रैया

बस्ती-5विस

अजय कुमार सिंह

त्रयंबकनाथ

राज किशोर सिंह

लबोनी सिंह

सुरेश कुमार सिंह

16.

कप्तानगंज

 

चंद्र प्रकाश शुक्ला

कवीन्द्र चौधरी

जहीर अहमद

अंबिका सिंह

डॉ संजय कुमार चौधरी

17.

रूधौली

 

संगीता प्रताप जायसवाल

राजेद्र प्रसाद चौधरी

अशोक कुमार मिश्रा

बसंत चौधरी

पुष्कर आदित्य सिंह

18.

बस्ती सदर

 

दयाराम चौधरी

महेंद्र नाथ यादव

डॉ. आलोक रंजन वर्मा

देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव

रमेश सिंह

19.

महादेवा

 

रवि कुमार सोनकर

दूधराम (सुभासपा)

लक्ष्मीचंद्र खरवार

बृजेश आर्या

राम सुरेश उर्फ कल्लू भाई

20.

मेंहदावल

संतकबीरनगर-3विस

अनिल कुमार त्रिपाठी (निषाद पार्टी)

जयचंद्र उर्फ जयराम पाण्डेय

मोहम्मद ताबिश खां

रफीका खातून

अखिलेश

21.

खलीलाबाद

 

अंकुर राज तिवारी

दिग्विजय नरायन

आफताब आलम

अमरेंद्र भूषण पाण्डेय

सुबोध यादव

22.

धनघटा

 

गणेश चौहान

 

सन्तोष बेलदार

शांति देवी

गिरजेश

23.

फरेंदा

महाराजगंज-5विस

बजरंग बहादुर सिंह

शंख लाल

यीशू चौरसिया

वीरेंद्र चौधरी

डॉ राजन कुमार यादव

24.

नौतनवा

 

ऋषि (निषाद पार्टी)

कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह

अमनमणि त्रिपाठी

सदामोहन उपाध्याय

बेचन

25.

सिसवा

 

प्रेम सागर पटेल

सुशील टिबरवाल

धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू

राजू कुमार गुप्ता

रमा कुमार पटेल

26.

महाराजगंज

 

जयमंगल कनौजिया

गीता रत्ना (सुभासपा)

ओम प्रकाश पासवान

आलोक प्रसाद

अमरनाथ

27.

पनियरा

 

ज्ञानेंद्र सिंह

कृष्णभान

ओम प्रकाश चौरसिया

शरदेंदु कुमार पाण्डेय

अवधेश सिंद सैंथवार

28.

कैम्पियरगंज

गोरखपुर-9विस

फतेह बहादुर सिंह

काजल निषाद

चंद्र प्रकाश निषाद

सुरेंद्र निषाद

कौशल कुमार सिंह

29.

पिपराइच

 

महेंद्र पाल सिंह

अमरिंदर निषाद

दीपक अग्रवाल

सुमन चौहान

धीरेंद्र प्रताप जायसवाल

30.

गोरखपुर शहर

 

योगी आदित्यनाथ

सुभावती शुक्ला

ख्वाजा समसुद्दीन

डॉ चेतना पाण्डेय

विजय कुमार श्रीवास्तव

31.

गोरखपुर ग्रामीण

 

विपिन सिंह

विजय बहादुर यादव

दारा सिंह निषाद

देवेंद्र निषाद

वैभव शाही

32.

सहजनवा

 

प्रदीप शुक्ला

यशपाल सिंह रावत

अन्जू सिंह

मनोज यादव

विजय आनंद उपाध्याय

33.

खजनी

 

श्रीराम चौहान

रुपावती

विद्दासागर

रजनी देवी

दीनबंधु

34.

चौरी-चौरा

 

सरवन कुमार निषाद

कैप्टन ब्रजेश चंद्र लाल

वीरेंद्र पाण्डैय

पूनम आजाद

अखिलेश कुमार गुप्ता

35.

बांसगांव

 

विमलेस पासवान

डॉ संजय कुमार

राम नयन आजाद

जितेंद्र पाण्डेय

लाल बचन धोबी

36.

चिल्लूपार

 

राजेश त्रिपाठी

विनय शंकर तिवारी

राजेंद्र सिंह

सोनिया शुक्ला

सूरज कुमार

37.

खड्डा

कुशीनगर-7विस

विवेकानंद पाण्डेय

अशोक चौहान (सुभासपा)

डॉ निशार अहमद

धनंजय पहलवान

राजकुमार गुप्ता

38.

पडरौना

 

मनीष जायसवाल

विक्रम यादव

पवन कुमार उपाध्याय

मोहम्मद जहीरुद्दीन

रवि शंकर सिंह

39.

तमकुही राज

 

डॉ असीम कुमार (निषाद पार्टी)

उदय नरायन

संजय गुप्ता

अजय कुमार लल्लू

संजय राय

40.

फाजिलनगर

 

सुरेद्र कुशवाहा

स्वामी प्रसाद मौर्य

इलियास अंसारी

मनोज सिंह

हरिश्चंद यादव

41.

कुशीनगर

 

पीएन पाठक

राजेश प्रताप रव

मुकेश्वर उर्फ पप्पू मधेशिया

श्यामरती देवी

अतुल कुमार पाण्डेय

42.

हाटा

 

मोहन वर्मा

रणविजय सिंह

शिवांग सिंह सैंथवार

अमरेंद्र मल्ल

मोनिका तिवारी

43.

रामकोला

 

विनय गोंड

रामानंद बौद्ध (सुभासपा)

विजय कुमार

 शंभू चौधरी

शंभु कुमार कश्यप

44.

रुद्रपुर

देवरिया-7विस

जय प्रकाश निषाद

रामभुवाल

 सुरेश कुमार तिवारी

अखिलेश प्रताप सिंह

 

45.

देवरिया

 

शलभ मणि त्रिपाठी

अजय प्रताप

रामशरण सिंह सैंथवार

पुरुषोत्तम एन सिंह

हरिनारायण चौहान

46.

पथरदेवा

 

सूर्य प्रताप साही

ब्रह्मशंकर त्रिपाठी

परवेज आलम

अम्बर जहां

जिया उल हक उर्फ जमशेद

47.

रामपुर कारखाना

 

सुरेद्र चौरसिया

फसीहा मंजर गजाला लारी

पुष्पा शाही

शेहला अहरारी

कौशल किशोर मणि

48.

भाटपार रानी

 

सभा कुंवर कुशवाहा

आशुतोष उपाध्याय

अजय कुशवाहा

केशव चंद यादव

अनिल कुमार पाण्डेय

49.

सलेमपुर

 

विजय लक्ष्मी गौतम

मनबोध, भारतीय समाज पार्टी (भासपा)

राजेश भारती

दुलारी यादव

उदयभान राव

50.

बरहज

 

दीपक मिश्रा

मुरली मनोहर जायसवाल

विनय लाल साहब तिवारी

रामजी गिरी

अनिल सिंह चौहान

51.

बेल्थरा रोड

बलिया-7विस

छट्टू राम

हंसू राम (सुभासपा)

प्रवीण प्रकाश

गीता गोयल

दयानंद राम

52.

रसड़ा

 

बब्बन राजभर

महेंद्र (सुभासपा)

उमाशंकर सिंह

राज उर्फ डॉ ओमलता

सुधाकर गुप्ता

53.

सिकंदरपुर

 

संजय यादव

जियाद्दीन रिजवी

संजीव कुमार वर्मा

बृजेश सिंह गठ

प्रदीप कुमार

54.

फेफना

 

उपेंद्र तिवारी

संग्राम सिंह

कमलदेव सिंह यादव

जेनेंद्र कुमार पाण्डेय

लक्ष्मण सेंगर

55.

बलिया नगर

 

दयाशंकर सिंह

नारद राय

शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा

ओम प्रकाश तिवारी

अजय राम मुन्ना

56.

बांसडीह

 

 

राम गोविंद चौधरी

मानती राजभर

पुनीत पाठक

सुशांत राज पाठक

57.

बैरिया

 

आनंद स्वरूप शुक्ला

जयप्रकाश अंचल

सुभाष यादव

सोनल बिंद

 

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

About the Author

सुमित
सुमित वीडियो जर्नलिस्ट के साथ -साथ समसामयिक मुद्दों पर लेखन भी करते हैं।

Be the first to comment on "छठे चरण में 57 सीटों पर कौन कहां से है उम्मीदवार, जानिये किन सीटों पर है दिलचस्प मुकाबला"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*