सहायता करे
SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

दूसरे चरण की 55 सीटों पर कहां से किसकी किस्मत दांव पर है? जानिये इस चरण में कौन-कौन सी सीटें ज्यादा चर्चा में हैं

10 फरवरी को पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीकों से संपन्न हुए, पहले चरण में इन 58 सीटों पर 60 फीसदी मतदान हुए जो कि 2017 के मुकाबले कम है. अनुमान के मुताबिक समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर रही है. 

पहले चरण के बाद दूसरे दौर के मतदान 9 ज़िलों की 55 सीटों पर 14 फ़रवरी को होंगे. बदायूं, सहारनपुर, रामपुर, सम्भल, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर इन सभी 9 सीटों पर मुस्लिम वोट बैंक की काफ़ी महत्वपूर्ण भूमिका है यहां पर मुस्लिम समुदाय की आबादी लगभग 5 फीसदी है.  मुस्लिम आबादी के बाद सबसे बड़ी मेजोरिटी जाट और गुर्जर समुदाय की है. यहाँ मुख्य तौर पर जाट समुदाय गन्ने की खेती करते हैं और यहाँ के मुद्दों में किसानो का सबसे बड़ा मुद्दा एमएसपी और फसल का सही भुगतान है. इन सभी इलाक़ों को गन्ना और चीनी मिलों का हब कहे तो गलत नहीं होगा.

ये भी पढ़ें-

पहले चरण की 58 सीटों में से इन 5 सीटों पर है सबकी नजर, जानिये सभी सीटों का गुणा- गणित

ADR की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दौर के मतदान के लिए ज़्यादातर उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. जहां पहले चरण के उम्मीदवारों में अन्य पार्टियों के मुकाबले बीजेपी से सबसे जागी प्रत्याशी हैं, वहीं इस चरण में सबसे ज्यादा उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के हैं, सबसे कम आम आदमी पार्टी के हैं.

55 में से 38 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है

2022 के इस चरण के सभी 55 सीटों में से केवल 38 सीटों पर अभी बीजेपी का कब्जा है जबकि 15 सीटें सपा के पास और 2 सीटें कांग्रेस के पास हैं। इसलिए दूसरा चरण बीजेपी के लिए पहले चरण से ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. पश्चिमी यूपी से लेकर रुहेलखंड इलाके की सीटों पर चुनाव होने हैं. इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर जिले की 55 सीटें हैं.

जिले स्तर पर क्या नतीेजे रहे हैं

सहारनपुर जिल की 7 सीट हैं, जिनमें से 4 बीजेपी, 2 कांग्रेस और 1 सपा को मिली थी. बिजनौर की 8 सीट में से 6 बीजेपी और 2 सपा के खाते में गई. अमरोहा की 4 सीट में से 3 बीजेपी और 1 सपा. संभल की 4 सीट में से 2 बीजेपी और 2 सपा. मुरादाबाद की 6 सीटों में से 2 बीजेपी और 4 सपा. रामपुर की 5 सीट में से 2 बीजेपी और 3 सपा. बरेली की सभी 9 सीट पर बीजेपी का कब्जा है. इसके अलावा बदायूं की 6 सीटों में से 5 बीजेपी और 1 सपा. ऐसे ही शाहजहांपुर की 6 सीट में से 5 बीजेपी और 1 सपा ने जीती थी.

इन 55 सीटों पर 62 नामांकन वापस हुए हैं, जिसके बाद 586 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुछ ऐसी चर्चित सीटें भी हैं जिन पर सभी की नजरे हैं और इनका अगले चरण के मतदान पर भी असर होगा . आइये इन सीटों पर नजर डालते हैं-

रामपुर

2017 के चुनाव में यहाँ पर 56.32 फीसदी मतदान हुआ था. 2017 में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान ने बीजेपी के शिव बहादुर सक्सेना को 46842 वोटों के अन्तर से हराया था. आज़म खान इस समय जेल में हैं और जेल से ही चुनाव लड रहे हैं. बता दें कि आज़म खान यहां से 9 बार विधायक रह चुके हैं और बीजेपी कभी भी अपनी सरकार नहीं बना पाई है.

इस बार बीजेपी ने आकाश सक्सेना को उम्मीदवार बनाया है. आकाश सक्सेना एक वकील हैं आकाश सक्सेना पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे हैं. ये आकाश सक्सेना का पहला चुनाव हैं और आकाश ने ही आज़म खान पर 33 मुकदमे दर्ज करवाए थे. 

कांग्रेस ने नवाब काजीम अली को उम्मीदवार बनाया है नवाब अली के पास 300 करोड़ की सम्पति है.  और बीएसपी से सदाकत हुसैन उम्मीदवार हैं.

स्वार

स्वार रामपुर जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, यहां से मौजूदा विधायक आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खान हैं, इन्होने 2017 के चुनाव बीजेपी के लक्ष्मी सैनी को 53096 वोटों के मार्जिन से हराया था. अबदुल्ला समाजवादी पार्टी से इस बार भी उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने इस बार कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. बीजेपी ने अपना दल के साथ अपने गठबंधन के अंतर्गत अपना दल के हैदर अली खान को यहां से उतारा है.

बीएसपी ने अध्यापक शंकर लाल सैनी को उतारा है. कांग्रेस ने भी किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है. रामपुर में दो मुस्लिम युवा नेताओं के बीच यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा .

देवबंद

देवबंद सीट सहारनपुर की महत्वपूर्ण सीट है, ये एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. 2017 में, भारतीय जनता पार्टी के बृजेश ने बहुजन समाज पार्टी के माजिद अली को 29400 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। देवबंद विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हाजी फजलुर रहमान ने सहारनपुर लोकसभा (एमपी) सीट से भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल को 22417 मतों के अंतर से हराया। बीजेपी ने अपने बृजेश सिंह रावत को फिर से उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी से कार्तिकेय राणा और बीएसपी से राजेंद्र सिंह मैदान में हैं

संभल

2017 में, इस निर्वाचन क्षेत्र को समाजवादी पार्टी ने जीता था। उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिले के अंतर्गत है । 2017 में समाजवादी पार्टी के इकबाल महमूद ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जियाउर्रहमान को 18822 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। संभल विधानसभा क्षेत्र संभल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

कांग्रेस ने हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ में सीनियर प्रड्यूसर कम एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं निदा अहमद को  संभल से टिकट दिया है. निदा अहमद इंडिया टुडे ग्रुप के ‘तेज’ न्यूज चैनल की टीम हिस्सा थीं। ‘तेज’ में वह सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं.

बीजेपी ने राजेश सिंघल, सपा ने इकबाल महमूद और बीएसपी ने शकील अहमद क़ुरैशी को उम्मीदवार घोषित किया है.

शाहजहांपुर

2017 में, यह निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीता गया था। उत्तर प्रदेश राज्य के शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आता है, 2017 में, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार खन्ना ने समाजवादी पार्टी के तनवीर खान को 19203 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी।

कांग्रेस ने शाहजहांपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार आशा वर्कर पूनम पांडेय को बनाया है. आप को बता दें कि पूनम पांडेय के साथ कोरोना काल में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मारपीट की थी, उसके बाद वे चर्चा में आई थीं.

बीजेपी ने कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना को टिकट दिया है.

समाजवादी पार्टी ने तनवीर खान को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीएसपी से सर्वेश चंद्र धुंधु मिश्रा शाहजहांपुर से उम्मीदवार हैं.

देखिये 55 सीटों पर कौन से उम्मीदवार कहां से चुनावी मैदान में हैं-

 

जिला

विधानसभा क्षेत्र

भाजपा

सपा

बसपा

कांग्रेस

1.

बेहट   

 सहारनपुर  

 नरेश सैनी

 उमर अली खान

रईस मलिक

पूनम कम्बोज

2.

 नकुड़  

 सहारनपुर  

मुकेश चौधरी 

धर्म सिंह सैनी

साहिल खान  

रनधीर सिंह

3.

सहारनपुर नगर

सहारनपुर    

राजीव गुम्बर

संजय गर्ग

मनीष अरोड़ा 

सुखविंदर कौर

4.

सहारनपुर देहात   

सहारनपुर    

जगपाल सिंह

आशु मलिक

अजब सिंह

संदीप राणा

5.

देवबंद   

सहारनपुर 

बृजेश सिंह रावत

कार्तिकेय राणा

चौधरी राजेंद्र सिंह

राहत खलील

6.

रामपुर मनिहरन 

सहारनपुर

 देवेंद्र निम

विवेक कान्त (RLD)

रविन्द्र कुमार मोल्हू

ओमपाल सिंह

7.

गंगोह        

सहारनपुर

कीरथ सिंह गुर्जर

इंद्रसेन 

नोमान मसूद

अशोक सैनी

7.

नजीबाबाद    

बिजनौर 

कुंवर भारतेंदु सिंह

नजीब अहमद

शाहनवाज आलम

हाजी मोहम्मद

9.

नगीना    

बिजनौर

डॉ. यशवंत 

मनोज कुमार पारस

ब्रजपाल सिंह 

राजीव सिंह

10.

बरहापुर   

बिजनौर 

सुशांत सिंह

कपिल कुमार

मोहम्मद गाजी

हाजी एहसान अली अंसारी

11.

धामपुर 

बिजनौर 

अशोक कुमार राणा

नईमुल हसन  

मूलचन्द्र चौहान

हुसैन अहमद अंसारी

12.

नेहटौर     

बिजनौर 

ओम कुमार

मुंशी राम 

प्रिया सिंह

 मीनाक्षी सिंह

13.

बिजनौर  

बिजनौर 

श्रीमती शुचि

मौसम चौधरी

रुचि वीरा  

श्रीमती अकबरी बेग

14.

चांदपुर  

बिजनौर 

श्रीमती कमलेश सैनी

स्वामी ओमवेश

डॉ शकील हाशमी

उदय त्यागी उर्फ माइकल

15.

नूरपुर  

बिजनौर 

सीपी सिंह 

राम अवतार सिंह

हाजी जियाउद्दीन अंसारी

श्रीमती बाला देवी सैनी

16.

कांठ    

मुरादाबाद

राजेश कुमार चुन्नू

कमाल अख्तर 

आफाक अली खान

मोहम्मद इसरार सैफी

17.

ठाकुरद्वारा   

 मुरादाबाद

अजय प्रताप सिंह

नवाब जान

मुजाहिद अली

श्रीमती सलमा

18.

मुरादाबाद ग्रामीण   

मुरादाबाद  

कृष्णकांत मिश्रा

मोहम्मद नासिर

अकील चौधरी

मो. नदीम

19.

मुरादाबाद नगर     

मुरादाबाद 

 रितेश गुप्ता    

मोहम्म्मद यूसुफ अंसारी

इरशाद हुसैन सैफी

मो. रिजवान कुरैसी

20.

कुन्दरकी  

मुरादाबाद 

कमल प्रजापति

जियाउर्रहमान 

मोहम्मद रिजवान

श्रीमती दरक्शा एहसान खान

21.

बिलारी   

मुरादाबाद

परमेश्वर लाल सैनी

मोहम्मद फहीम इरफान

अनिल कुमार चौधरी

श्रीमती कल्पना सिंह

22.

चंदौसी   

 संभल

श्रीमती गुलाबो देवी

विमलेश

रणविजय सिंह

श्रीमती मिथलेश

23.

असमोली  

                                   

संभल   

हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू      

पिंकी सिंह

रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा

हाजी मरगूब आलम

24.

संभल  

संभल  

राजेश सिंघल

इकबाल महमूद    

शकील अहमद कुरैशी

निदा अहमद

25.

स्वार       

रामपुर 

 

अब्दुल्ला आजम खान

अध्यापक शंकर लाल सैनी

राम रक्षपाल सिंह

26.

चमरौवा    

रामपुर

मोहन कुमार लोधी

नसीर अहमद खान

अब्दुल मुस्तफा हुसैन

युसुफ अली युसुफ

27.

बिलासपुर    

रामपुर  

बलदेव सिंह औलख

अमरजीत सिंह

राम अवतार कश्यप

संजय कपूर

28.

रामपुर    

रामपुर    

आकाश सक्सेना   

मोहम्मद आजम खान

सदाकत हुसैन

कजीम अली खान

29.

मिलक

रामपुर  

श्रीमती राज बाला

विजय सिंह

सुरेंद्र सिंह सागर

कुमार एकलव्य वाल्मीकि

30.

धनौरा   

अमरोहा 

राजीव तरारा

विवेक सिंह

हरपाल सिंह

समर पाल सिंह    

31.

नौगावां सादात    
 

अमरोहा 

 

देवेंद्र नागपाल

समरपाल सिंह  

सादाब खां उर्फ टाटा

श्रीमती रेखा सुखराज रानी

32.

अमरोहा        

अमरोहा        

राम सिंह सैनी

  महबूब अली 

मोहम्मद नावेद अयाज

सलीम खान

33.

हसनपुर     

 अमरोहा 

महेंद्र सिंह खडगवंशी

मुखिया गुर्जर

फिरेराम उर्फ फिरे सिंह गुर्जर

असीम हुसैन साबरी

34.

गुन्नौर      

 बदायूं 

अजीत कुमार उर्फ राजू यादव

राम खिलाड़ी सिंह

फिरोज

विजय शर्मा  

35.

बिसौली    

 बदायूं 

 कुशाग्र सागर

आशुतोष मौर्य 

जयपाल सिंह 

प्रज्ञा यशोदा

36.

सहसवां   

बदायूं    

 डीके भारद्वाज

बृृजेश यादव  

हाजी विट्‌टन मुर्सरत

राजवीर सिंह यादव

37.

बिलसी      

बदायूं  

हरीश शाक्य 

चंद्रप्रकाश मौर्य

श्रीमती ममता शाक्य

अंकित चौहान 

38.

बदायूं      

बदायूं  

महेश गुप्ता

रईस अहमद

राजेश कुमार सिंह

रजनी सिंह 

39.

शेखुपुर      

 बदायूं  

धर्मेंद्र शाक्य

हिमांशु यादव

मुस्लिम खां  

श्रीमती फराह नईम

40.

दातागंज       

बदायूं  

राजीव सिंह उर्फ बब्बू भैया

अर्जुन सिंह

रचित गुप्ता

आतिफ खान जख्मी

41.

बहेड़ी       

बरेली 

छत्रपाल गंगवार

अताउर्रहमान 

आसेराम गंगवार

संतोष भारती 

42.

मीरगंज        

 बरेली

 डॉ डीसी वर्मा

सुल्तान बेग

कुंवर भानू प्रताप सिंह गंगवार

मो. इलयास 

43.

भोजीपुरा      

 बरेली 

बहोरनलाल मौर्य

शहजील इस्लाम अंसारी

योगेश पटेल  

सरदार खान

44.

नवाबगंज     

 बरेली 

डॉ एमपी आर्य गंगवार

 भगवत शरण गंगवार

यूसुफ खान 

श्रीमती ऊषा गंगवार

45.

फरीदपुर        

बरेली 

डॉ श्याम बिहारी लाल

विजय पाल सिंह 

श्रीमती शालिनी सिंह

विशाल सागर  

46.

बिथरी चैनपुर    

बरेली  

डॉ राघवेंद्र शर्मा

अगम मौर्य  

आशीष पटेल  

श्रीमती अल्का सिंह

47.

बरेली शहर       

 बरेली

डॉ अरुण सक्सेना

राकेश कुमार अग्रवाल

बृह्मानंद शर्मा

कृष्णकांत शर्मा

48.

बरेली कैंट     

बरेली 

संजीव अग्रवाल

सुुश्री सुप्रिया ऐरन

अनिल कुमार बाल्मीकी

मोहम्मद इस्लाम 

49.

आंवला        

 बरेली

धर्मपाल सिंह

पंडित राधाकृष्ण शर्मा

लक्ष्मण प्रसाद लोधी

ओमवीर यादव 

50.

कटरा         

 शाहजहांपुर  

वीर विक्रम सिंह

राजेश यादव

 राजेश कश्यप

 मुन्ना सिंह

51.

जलालाबाद      

शाहजहांपुर

हरि प्रकाश वर्मा

नीरज नलिनीश  

अनिरुद्ध सिंह यादव

गुरमीत सिंह  

52.

तिलहर      

 शाहजहांपुर  

श्रीमती सलोना कुशवाह

रोशनलाल वर्मा 

नवाब फैजान अली खां

रजनीश कुमार गुप्ता

53.

पुवायां   

शाहजहांपुर

चैतराम पासी

उपेंद्र पाल सिंह

उदयवीर सिंह जाटव

अनुज कुमारी 

54.

शाहजहांपुर       

 शाहजहांपुर

सुरेश खन्ना  

 तनवीर खां

सर्वेश चंद्र धांधू मिश्रा

पूनम पांडेय

55.

ददरौल     

शाहजहांपुर  

मानवेन्द्र सिंह

राजेश कुमार वर्मा

चन्द्रकेतु मौर्या  

तनवीर सफदर

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

About the Author

सुमित
सुमित वीडियो जर्नलिस्ट के साथ -साथ समसामयिक मुद्दों पर लेखन भी करते हैं।

Be the first to comment on "दूसरे चरण की 55 सीटों पर कहां से किसकी किस्मत दांव पर है? जानिये इस चरण में कौन-कौन सी सीटें ज्यादा चर्चा में हैं"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*