SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

कविताः फ्लाई ओवर (पुल)

तस्वीरः गूगल साभार

-संजय भास्कर 

फ्लाईओवर के बारे में

कविता लिखना कोई आसान काम

नहीं है।

फ्लाईओवर के बारे में

कविता लिखने से पहले शहर के लोगों के

विचार जान लेने जरूरी हैं,

जो हर रोज या अक्सर फ्लाईओवर

के ऊपर से गुजरते हैं।

क्योंकि वो आपको बता सकते हैं

कि शहर में फ्लाईओवर होने के कितने

फायदे हैं।

वो फ्लाईओवर ही है जो शहर को

बड़े वाहनों की भीड़ से बचाता है

और लोगों के सफर को आसान बनाता है।

फ्लाईओवर बनाये ही जाते हैं

कई वर्षों तक शहर को भीड़ से

बचाने के लिए,

और कई वर्षों तक लोगों का बोझ उठाने के लिए।

वरना साधारण आदमी की तो उम्र बीत

जाती है फ्लाईओवर के महत्व

को जानने में…

(संजय जी शब्दों की मुस्कुराहट नाम से ब्लॉग भी लिखते हैं)

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "कविताः फ्लाई ओवर (पुल)"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*