SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

संघर्ष क्या करेंगे?

इस पर, उस पर, सभी पर,

उंगलियां उठाएंगे हर किसी पर

गप्प करते गपोड़ी कामचोर,

आशियाने वातानुकूलक पर

गप्प ही करेंगे!

संघर्ष क्या करेंगे?

 

काम इन्हें कुछ करना नहीं

पर श्रेय पूरा कामचोरों को चाहिए

काम बिगाड़ते हैं सभी

पर नाम पूरा कामचोरों को चाहिए

कामचोरी ही करेंगे!

संघर्ष क्या करेंगे?

 

समानता के पक्के समर्थक

व्यवहार में भेदभाव दर्शाएंगे

सभाओं में फेकेंगे लंबी-लंबी

जमीं पर ढेर हो जाएंगे

भेदभाव ही करेंगे!

संघर्ष क्या करेंगे?

 

किताबें मार्गदशकों की चाटेंगे

फिर दिन भर गुरु घंटाल ज्ञान बांटेंगे

कुछ भी ना आचरण में लाएंगे

ज्ञान भण्डार स्वयं को दिखाएंगे

गुरु-घंटाल क्या सिखाएंगे!

संघर्ष क्या करेंगे?

 

महामानवों-सा भेस बनाएंगे

पर विचारधारा न अपनाएंगे

आत्ममोह में ही जीएंगे

अनुयायी पक्के दिखेंगे।

आत्ममोही ही रहेंगे!

संघर्ष क्या करेंगे?

 

बदलाव का करतब दिखाएंगे

होगा न रत्ती भर स्वयं में बदलाव

दुनिया बदलने का स्वांग रचाएंगे

हक़ीक़त में एक पत्ता भी न हिलाएंगे।

स्वांग ही रचाएंगे!

संघर्ष क्या करेंगे?

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

About the Author

सुमित
अतिथि शिक्षक, भगिनी निवेदिता कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (एनसीवेब), एसएफआई उपाध्यक्ष दिल्ली राज्य, राजनीतिक कार्यकर्त्ता भी हैं। संपर्क: sumitktr2@gmail.com

Be the first to comment on "संघर्ष क्या करेंगे?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*