त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के बयानों के बाद अब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी महाभारत और रामायण काल को लेकर एक ऐसा ही विवादित बयान दिया है जो सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि इससे पहले बिप्लब देब ने कहा था कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था।
दिनेश शर्मा ने कहा कि “हम वायुयान की बात करते हैं रामचंद्र जी लौटे जब तो पुष्पक विमान से वापस आए, उस समय भी विमान था। सीता जी का जन्म हुआ तो घड़े से हुआ उस समय टेस्ट ट्यूब बेबी का कोई न कोई प्रोजेक्ट रहा होगा। क्योंकि जिस तरह जनकजी ने एक घड़े से उन्हें निकाला था उसे देखकर कहा जा सकता था कि उस समय तकनीक आज से ज्यादा विकसित थी।” दिनेश शर्मा की यह कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। लोग इसकी खूब आलोचना भी कर रहे हैं।
People say Sita ji was born from an earthen pot, which means at the time of Ramayana, a concept similar to test tube baby must have existed: Dinesh Sharma, UP Deputy CM pic.twitter.com/kcCH7t75Ex
— ANI UP (@ANINewsUP) June 1, 2018
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
ट्विटर पर तमाम ऐसे पोस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें तरह-तरह से आलोचनाओं का दौर चल रहा है। एक ट्वीट में कहा है कि उपचुनाव हारने के कारण मनोदशा खराब हो गई है। एक अन्य पोस्ट में कटाक्ष करते हुए संदीप सिंह ने लिखा है कि हर दिन नए नए वैज्ञानिक तथ्य सुनने को मिल रहे हैं। किसी ने लिखा कि और यह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं।
फेसबुक पर भी लोग अपने पोस्ट के द्वारा जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कोई इसका मजाक बनाते हुए लिख रहा है कि प्रो. सर रॉबर्टस एडवर्डस की आत्मा भी कहकहे मारकर हंसी फिर कोमा में चली गई। अनुज ने सवाल किया कि हम विज्ञान में शोध पर इतना समय क्यों बरबाद कर रहे हैं।
Be the first to comment on "यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के बिगड़े बोल! मां सीता के बारे में दिया विवादित बयान"