SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

बीस साल बाद मंच पर फिर लौटीं सदाबहार अदाकार रेखा, जानिए ऐसा क्या हुआ

गूगल साभार

-अश्विनी वानखड़े

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार जोकि आइफा (IIFA) के नाम से जाना जाता है, इसमे दुनिया भर के भारतीय चलचित्र को सम्मानीय स्वरूप दिया जाता है। 2018 में आइफा अवार्ड के 19वाँ संस्करण का भव्य आयोजन किया गया है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 2,000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर में यह पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया है। जोकि आज से शुरू होगा और 24 जुलाई तक चलेगा।

आइफा के रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसे फिल्मी सितारे और भी कई दिग्गज सितारे भी नजर आएंगे। साथ ही आइफा में अभिनेता बॉबी देओल भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। वैसे तो अवार्ड शो में कई अभिनेत्री ठुमके लगती नज़र आती है, पर यहां बात हो रही है एक ऐसी दीवा की जो 20 साल से किसी अवार्ड शो में डांस करती नजर नही आई है-नेचुरल ब्यूटी अभिनेत्री रेखा केवल बॉलीवुड पार्टी और कुछ अवार्ड शो में ही नजर आती हैं। रेखा काफी लो प्रोफाइल रखती हैं सुर्खियों में कम ही आती है। लेकिन, इस बार बॉलीवुड की सदाबहार अदाकार रेखा ने सभी को चौका दिया है।

जी हां, बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रेखा अब 20 साल बाद मंच पर उतरेंगी वैसे तो बॉलीवुड की ये दीवा अपनी सुंदरता को लेकर युवा अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ देती हैं। रेखा का नाम परफॉर्मेंस में आने के बाद आइफा अवार्ड को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गयी है। हालांकि इस बात की घोषणा अभिनेता वरुण धवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी थी तब से लोगो के बीच रेखा के परफॉर्मेंस को लेकर उत्साह देखा गया है।

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री रेखा मद्रास की रहने वाली है। वैसे तो रेखा ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फ़िल्म रंगुला रत्नम से कर दी थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी प्रवेश 1970 की फ़िल्म सावन भादो से हुआ। साथ ही 2010 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

2018 के आइफा अवार्ड की रितेश देशमुख और करण जौहर मेजाबनी करेंगे। लेकिन, मंच पर रेखा की परफॉर्मेंस निश्चित रूप से आकर्षण के केंद्र में होगी।

 

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "बीस साल बाद मंच पर फिर लौटीं सदाबहार अदाकार रेखा, जानिए ऐसा क्या हुआ"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*