सहायता करे
SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

मैदान से बाहर रहकर भी धोनी ने किया यह बड़ा कारनामा

तस्वीरः गूगल साभार

-अश्वनी अत्री

हाल ही में इंग्लैंड में संपन्न हुई टी-20 और वनडे सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान के बाहर भी एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह सुनकर आप चौक गए होंगे कि एक खिलाड़ी मैदान के बाहर कैसे कोई रिकॉर्ड बना सकता है? दरअसल, धोनी के जिस रिकॉर्ड की बात आज हम कर रहे हैं वह उन्होंने वित्तवर्ष 2017- 18 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने के मामले में बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए टैक्स के रूप में 12.17 करोड़ रुपए अदा किए हैं। आईटी हेड क्वार्टर बिहार और झारखंड की ज्वाइंट कमिश्नर निशा एरोन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार झारखंड क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है।

धोनी के पुराने टैक्स जमा करने के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2016-17 में उन्होंने 10.93 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में अदा किए थे। वही वर्ष 2013-14 में भी भारत के इस शानदार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ने सबसे ज्यादा टैक्स अदा करने का रिकॉर्ड बनाया था।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "मैदान से बाहर रहकर भी धोनी ने किया यह बड़ा कारनामा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*