SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

दुनिया भर में कोरोना महामारी से अब तक क्या-क्या हुआ?

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार आंकड़े

साल 2020 के 5 महीने बीत चुके हैं। हम देख रहे हैं पूरे विश्व में कोरोना महामारी अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया भर के डॉक्टर और शोधकर्ता कोरोना वायरस की वैक्सीन ढूंढ़ने में लगे हैं। लेकिन, अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है।

आंकड़ों की बात करें तो समाचार लिखे जाने तक जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 5,829,474 पहुंच चुकी है। इसी तरह कोरोना की वजह से दुनिया भर में कुल 3 लाख 60 हजार 776 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

पूरी दुनिया में संक्रमण को लेकर शीर्ष 10 देशों के आंकड़े क्या कहते है?

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों को देखते हुए शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं-

अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, भारत व तुर्की।

  1. अमरीका

अमेरिका में कोरोना वायरस से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख 21 हज़ार 926 है। मरने वालों की कुल संख्या एक लाख 1621 हो गई है। अमरीका में इतनी मौतें चार महीने से भी कम वक़्त में हुई हैं।

अमेरिका में करीब 4 लाख लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. ब्राज़ील

ब्राजील में अब तक 4 लाख 38 हजार 238 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 26 हजार 754 हो गई है।

ब्राजील में 1 लाख 77 हजार 604 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. रूस

रूस में कोरोना वायरस से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख 87 हज़ार 623 है। मरने वालों की कुल संख्या 4 हजार 374 हो गई है।

रूस में 1 लाख 59 हजार 257 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. ब्रिटेन

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अब तक कुल 2 लाख 70 हजार 508 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 37 हजार 919 हो गई है।

ब्रिटेन में 1167 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. स्पेन

स्पेन में कोरोना वायरस से अब तक कुल 2 लाख 37 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 27 हजार 119 हो गई है।

स्पेन में 1 लाख 50 हजार 376 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. इटली

स्पेन में कोरोना वायरस से अब तक कुल 2 लाख 31 हजार 732 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 33 हजार 142 हो गई है।

इटली में 1 लाख 50 हजार 604 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. फ्रांस

फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1 लाख 86 हजार 364 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 28 हजार 665 हो गई है।

फ्रांस में 67 हजार 309 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. जर्मनी

जर्मनी में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1 लाख 82 हजार 450 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 8 हजार 472 हो गई है।

जर्मनी में 1 लाख 64 हजार 80 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. भारत

भारत में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1 लाख 66 हजार 113 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 4 हजार 797 हो गई है।

भारत में 71 हजार 369 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

  1. तुर्की

तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 979 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 4 हजार 461 हो गई है।

तुर्की में 1 लाख 24 हजार 369 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

भारत में राज्यवार क्या है स्थिति?

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 89,987 लोग अभी भी संक्रमित हैं। 71,105 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 4706 लोगों की मौत हो चुकी है।

  1. महाराष्ट्र- अब तक 1982 मौत, 59546 मामले, ठीक हुए-18616

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- मुंबई, पुणे, ठाणें (घटते क्रम में)

  1. तमिलनाडु- 145 मौत, 19, 372 मामले, ठीक हुए- 10548

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुपुर (घटते क्रम में)

  1. दिल्ली- 316 मौत, 16,281 मामले, ठीक हुए- 7495

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- मध्य दिल्ली, दक्षिण पूर्व दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (घटते क्रम में)

  1. गुजरात- 960 मौत, 15,562 मामले, ठीक हुए- 8003

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा (घटते क्रम में)

  1. राजस्थान- 180 मौत, 8067 मामले, ठीक हुए- 4817

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- जयपुर, जोधपुर, भरतपुर (घटते क्रम में)

  1. मध्य प्रदेश- 321 मौत, 7453 मामले, ठीक हुए- 4050

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- इंदौर, भोपाल, धार, खरगांव (घटते क्रम में)

  1. उत्तर प्रदेश- 197 मौत, 7170 मामले, ठीक हुए- 4215

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- आगरा, लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर (घटते क्रम में)

  1. पश्चिम बंगाल- 295 मौत, 4536 मामले, ठीक हुए- 1668

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- कोलकाता, हावड़ा, नॉर्थ 24 परगना (घटते क्रम में)

  1. आंध्र प्रदेश- 59 मौत, 3251 मामले, ठीक हुए- 2125

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- कुरनूल, गुंटूर, नेल्लौर (घटते क्रम में)

  1. बिहार- 15 मौत, 3296 मामले, ठीक हुए- 1211

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले- सिवान, नालंदा, मुंगेर (घटते क्रम में)

ये भी पढ़ें-

31 मई तक लॉकडाउन 4.0 लागू, यह नये रंग-रूप वाला कैसे है?

लॉकडाउन में बेहाल मजदूर, भारत में कोरोना क्या कभी नहीं हो पायेगा खत्म?

FORUM4 के संपादक ने लिखी ‘कोरोना’ के नाम चिट्ठी!

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "दुनिया भर में कोरोना महामारी से अब तक क्या-क्या हुआ?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*