SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

…और अब गर्ल्स लॉकर रूम और बॉयज लॉकर रूम दोनों ट्रेंड में, जानें क्यों?

लड़कियों ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करके एक्सपोज किया।

सोशल मीडिया पर सोमवार से ही #BoysLockerRoom सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लेकिन आज शाम के बाद से #GirlsLockerRoom तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आइये जानते है क्या है मामला-

सोशल मीडिया पर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं खासकर रेप क्लचर को सोशल मीडिया पर बढ़ावा मिल रहा है। इस वक्त ट्विटर पर “Bois Locker Room” के बारे में काफी बातें हो रही है। यह ट्रेंड भी कर रहा था। लेकिन अब इस दौरान कई लोग लड़कियों के ग्रुप में हो रहे पर्सनल व भद्दे चैट्स की स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों का कहना है कि बॉयज लॉकर रूम मामले को लेकर जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, कुछ ऐसी ही कार्रवाई लड़कियों के खिलाफ की जानी चाहिए।

गौरतलब हो कि कई लड़कियों के ग्रुप चैट्स को सार्वजनिक किया गया है। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि शेयर किए गए पोस्ट व तस्वीरों में कितनी सच्चाई है। लेकिन इस पोस्ट में दिखाया गया है कि ये लड़कियां भद्दी बातें करती हैंष साथ ही लड़का या लड़की दोनों को लेकर भद्दी कमेंट पास करने व उनके बारे में अश्लील बातें करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। हालांकि ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि ये कमेंट्स या पोस्ट, पुरुषों के द्वारा किए जा रहे हों और वायरल हो रहे हों।

पूरा मामला क्या है-

इस वक्त ट्विटर पर “Bois Locker Room” के बारे में काफी बातें हो रही है। यह ट्रेंड भी कर रहा था। दरअसल  3 मई को सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों ने बॉइज लॉकर रूम नाम से ग्रुप बनाया हुआ था उस ग्रुप में वो लड़के नाबालिक लड़कियों की तस्वीरें शेयर करके उन पर आपत्तिजनक बातें करते हैं, सामूहिक रेप करने की योजनाएं बनाने लगे, भद्दी टिप्पणियां करते हैं। इन योजनाओं में 16 से 17 साल के लड़के इसका हिस्सा हैं। कुछ स्क्रीनशॉट लड़कियों ने शेयर किये। तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की है-

लड़कियों ने सोशल मीडिया पर शेयर करके खूब एक्सपोज किया

उन स्क्रीनशॉट्स में लिखा है कि

‘जितनी भी लड़कियों ने स्टोरीज़ डाली हैं न, उनकी न्यूड्स लीक कर देते हैं। कुछ-कुछ की हैं मेरे पास।’

इसके जवाब में दूसरे लड़के ने लिखा,

‘मैं भेजता हूं। तब तक ये भेज दो किसी को। नया अकाउंट बनाओ। किसी को पता नहीं चलेगा। अब उन्हें पता चलेगा कि ये सब ब* करने का क्या नतीजा होता है। अब मुंह बंद रखेगी ये सा* बड़ा फेमिनिस्ट बनना है न सबको। उन्हें पता चलेगा। कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगी।’

ये पहली बार नहीं है जब इसी तरह सोशल मीडिया पर लड़कियों को लेकर इस तरह की अश्लील बातें की जाती हैं। इससे पहले भी ऐसे अपराध अंजाम दिये जाते रहे हैं। लेकिन ये कुछ अलग ही है। ये साइबर क्राइम के अंतर्गत में आता है। इसमें सोशल मीडिया पर लड़कियों का तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जाना, लड़कियों की तस्वीरों को फोटोशॉप कर उन्हें ब्लेकमैल करना आम बात है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि यह एक आपराधिक और दुष्कर्म मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘हम इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। इस ग्रुप के सभी लड़कों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’ स्वाती मालीवाल की ओर से बताया गया कि उस ग्रुप में क्या प्लानिंग की जा रही थी।

साइबर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर ग्रुप में इस अपराध करने में शामिल लड़कों की पहचान कर ली है। इस ग्रुप का एक लड़का पकड़ा गया है। यह लड़का 15 साल का है। साउथ दिल्ली के एक नामी स्कूल में पढ़ता है। उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा 21 और लड़कों की पहचान हुई है। इन्हें पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी। ज्यादातर लड़के साउथ दिल्ली के चार-पांच नामी स्कूलों में पढ़ने वाले हैं। तो वहीं कुछ कॉलेज के छात्र भी हैं।

साइबर सेल ने FIR में IPC की धारा 465 (जालसाजी), 471 (किसी कूटरचित दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल करना) , 469 (किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के मकसद से जालसाजी करना) , 509 (किसी महिला का अपमान करने के लिए कोई शब्द का इस्तेमाल करना या हरकत करना) और IT एक्ट के सेक्शन 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में कोई अश्लील सामग्री को पब्लिश करना या फैलाना) और 67A (यौन रूप से स्पष्ट सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में प्रकाशित या प्रसारित करना) लगाई है।

क्या बॉयज लॉकर रूम में लड़कियां भी शामिल थीं

उस चैट को पढ़कर स्वाभाविक है कि आपको भी गुस्सा आएगा। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या लड़कियां भी ऐसे किसी ग्रुप का हिस्सा हैं? एक ट्वीटर यूजर ने लड़कियों की और से की जा रही चैट का भी स्क्रीनशॉट डाला है अब लड़कियों पर भी सवाल उठाना शुरू हो गए हैं कि क्या ‘बॉयज लॉकर रुक’ में लड़कियां भी शामिल थी?

 

 

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "…और अब गर्ल्स लॉकर रूम और बॉयज लॉकर रूम दोनों ट्रेंड में, जानें क्यों?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*