SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

“सभी विभागों के लिए एक साथ इंटरडिस्प्लिनरी अकादमिक फ़ेस्ट का आयोजन करने वाला मैत्रेयी कॉलेज डीयू का पहला कॉलेज”

डीयू से सम्बद्ध मैत्रेयी कॉलेज में एक महीने से चल रहे अकादमिक फेस्ट ‘अवगाहन’ का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहीद राजगुरु कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पायल मागो के अलावा फ़ोर्ब्स इंडिया के सीनियर असिस्टेंट एडिटर राजीव सिंह, मैत्रेयी कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरेपर्सन संजय कंसल की विशेष मौजूदगी रही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपने स्वागत वक्तव्य में मैत्रेयी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हरित्मा चोपड़ा ने इस अकादमिक फेस्ट को सफल बनाने हेतु ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सभी सदस्यों के योगदान की प्रशंसा की और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों को सशक्त बनाने में शिक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया।

डॉ.पायल मागो ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सीमा पर देश की सुरक्षा में संलग्न भारतीय सेना के ज़ज़्बे को सलाम करते हुए किया। उन्होंने विंग कमांडर अभिनन्दन की सकुशल वापसी की कामना की तथा उनके शौर्य का बखान करते हुए आज के युवा वर्ग की शक्ति पर अपनी पूरी बात को केंद्रित किया। डॉ. मागो ने मैत्रेयी कॉलेज द्वारा आयोजित किए जा रहे अकादमिक फ़ेस्ट की प्रशंसा की और कहा कि मैत्रेयी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का पहला कॉलेज हैजिसने अपने यहां एक साथ सभी विभागों के लिए इंटरडिस्प्लिनरी एकेडमिक फ़ेस्ट का आयोजन किया है। संजय कंसल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज की पीढ़ी अति सक्षम है, उसे रोकें नहीं, अपितु सही मार्गदर्शन कर उन्हें आगे बढ़ने सहयोग दें।

इस अवसर पर राजीव सिंह ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य की शुरुआत हाऊ इज द जोश से की। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थी उत्साहित, प्रसन्न तथा जोश से भरपूर दिखे।

कार्यक्रम के अन्त में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तम प्रदर्शन करने वाले 58 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित भी किया गया।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "“सभी विभागों के लिए एक साथ इंटरडिस्प्लिनरी अकादमिक फ़ेस्ट का आयोजन करने वाला मैत्रेयी कॉलेज डीयू का पहला कॉलेज”"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*