SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

पांचवे चरण का मतदान शुरू; सात राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान

6 मई यानी आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 7 बजते ही शुरू हो चुका है। सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों पर करीब 2 करोड़ 47 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन सीटों पर 674 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 79 महिला उम्मीदवार हैं। 668 में से 19 फीसद यानी कि 126 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 95 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली सीट के अलावा 12 सीटें हैं, जो 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में गई थीं। 12 सीटों में से सात सीटों पर महागठबंधन, भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहा है।

इस बार सपा-बसपा गठबंधन बहराइच, मोहनलालगंज, सीतापुर, कैसरगंज, कौशांबी, बांदा और धौरहरा सीटों पर भाजपा को पीछे धकेल सकता है।

इसके अलावा बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख के अलावा अनंतनाग सीट पर हो रहे चरणबद्ध मतदान में पुलवामा और शोपियां विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

राहुल गांधी की सीट पर इस बार राहुल के लिए खतरा तो नहीं

पिछली बार 2014 में राहुल गांधी ने भाजपा की स्मृति ईरानी को 1,07,903 वोट से हराया था। लेकिन इस लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा और निकाय चुनाव में कांग्रेस का जनाधार खिसक गया। ईरानी इस बार फिर से भाजपा के उम्मीदार के तौर पर मैदान में हैं। 2014 के चुनाव में यहां कांग्रेस को 46.71, जबकि भाजपा को 34.38 फीसद वोट मिले थे।

इन दिग्गजों की सीट पर क्या रहेगा परिणाम?

राजनाथ सिंह (लखनऊ)

सोनिया गांधी (रायबरेली)

राहुल गांधी (अमेठी)

स्मृति ईरानी (अमेठी)

पूनम सिन्हा (लखनऊ)

जयंत सिन्हा (हजारीबाग)

राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण)

कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण)

अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर)

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

लोकसभा चुनाव-2019 से सम्बन्धित सभी प्रविष्टियों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Be the first to comment on "पांचवे चरण का मतदान शुरू; सात राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*