SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

डीयू के इस प्रतियोगिता में आप भी हिस्सा लीजिए, जानिए क्या है खास

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने गुरुवार को सभी कॉलेज व विभागों के नाम अपनी वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में डीयू के रजिस्ट्रार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराने की बात कही है। यह प्रतियोगिता खुले तौर पर कॉलेजों के बीच या विभागों के बीच आयोजित की जा रही है। इसके लिए सभी कॉलेज के प्राचार्य व विभागों के विभागाध्यक्ष के नाम पत्र लिखा गया है।

कब और कहां होगी प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता के होने का दिन 26 अक्टूबर को 9 बजे सुबह के बाद का है। यह प्रतियोगिता डीयू के उत्तरी परिसर में आयोजित कराई जाएगी।

किया जाएगा पुरस्कृत

23 अक्टूबर तक हर कॉलेज व विभागों की ओर से 5 सदस्यों की टीम (शिक्षक के साथ) का चयन किया जाएगा।  पेंटिंग करने का आकार 12’ x 8’ तय किया गया है। इसके लिए सभी को 100 शब्दों में थीम का परिचय देते हुए 23 अक्टूबर तक नाम भेजने हैं। इसके लिए सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही 3 अच्छी पेंटिग का चयन कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

यहां पर पाएं विस्तृत जानकारी

नाम भेजने के फॉर्मेट के लिए आप डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्मेट पेज को प्रिंट करा लें। साथ ही थीम का चयन भी वहां से कर सकते हैं, इसके लिए कई विकल्प दिए गए हैं।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "डीयू के इस प्रतियोगिता में आप भी हिस्सा लीजिए, जानिए क्या है खास"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*