SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

लोकसभा चुनावः 91 सीटों पर मतदान आज, पिछली बार भाजपा ने इनमें से 35 फीसद और कांग्रेस ने 8 फीसद सीटें जीती थीं

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। यह मतदान 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर होगा। भाजपा ने पिछली बार लोकसभा चुनाव 2014 में इन 91 में से 35 फीसद यानी 32 सीटें जीती थीं जबकि  कांग्रेस ने 8 फीसद यानी 7 सीटें ही जीती थीं। पहले चरण में के अंतर्गत 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा।

देखिए गाजियाबाद की जमीनी हकीकत

चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इन 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा।

बता दें कि मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान है,  उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार थम गया। इसी प्रकार पांच और छह बजे तक मतदान वाली सीटों पर आज शाम पांच बजे और छह बजे से प्रचार पर पाबंदी लागू हो गयी। चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिये 543 सीटों पर सात चरण में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम दस मार्च को घोषित किया था।

कहां-कहां है मतदान

उत्तरप्रदेश (8)

महाराष्ट्र (7)

छत्तीसगढ़ (1)

बिहार (4)

असम (5)

उत्तराखंड (5)

अरुणाचल प्रदेश (2)

जम्मू-कश्मीर (2)।

अन्य दलों के असर वाले राज्य :

आंध्रप्रदेश (25)

तेलंगाना (17)

मेघालय (2)

सिक्किम (1)

मिजोरम (1)

नागालैंड (1)

लक्षद्वीप (1)

अंडमान-निकोबार (1)

ओडिशा (4)

पश्चिम बंगाल (2)

मणिपुर (1)

त्रिपुरा (1)।

यूपी की 8 सीटों पर मतदान:

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्थित आठ सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में डेढ़ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 82,24,000 पुरुष तथा 68,39,000 महिलाएं शामिल हैं। इसके लिए कुल 6,716 मतदान केंद्र और 16,581 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों का सियासी भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा।

मुजफ्फरनगर सीट पर सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर रालोद प्रमुख अजित सिंह का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद संजीव बालियान से होगा। बागपत सीट पर अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। इनका मुकाबला मौजूदा सांसद भाजपा के सत्यपाल सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मोहकम से है।

इस बार गाजियाबाद सीट पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल और कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा से है।

उत्तरप्रदेश (8), महाराष्ट्र (7), छत्तीसगढ़ (1), बिहार (4), असम (5), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), जम्मू-कश्मीर (2)।

अन्य दलों के असर वाले राज्य : आंध्रप्रदेश (25), तेलंगाना (17), मेघालय (2), सिक्किम (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1), लक्षद्वीप (1), अंडमान-निकोबार (1), ओडिशा (4), पश्चिम बंगाल (2), मणिपुर (1), त्रिपुरा (1)।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

लोकसभा चुनाव-2019 से सम्बन्धित सभी प्रविष्टियों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Be the first to comment on "लोकसभा चुनावः 91 सीटों पर मतदान आज, पिछली बार भाजपा ने इनमें से 35 फीसद और कांग्रेस ने 8 फीसद सीटें जीती थीं"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*