SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

रंग बिरंगे फूलों से महकेगा परिसर, डीयू में फूलों की प्रदर्शनी कल

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बसंत आते हर ओर रंग बिरंगे फूल खिले हुए दिखाई देते हैं। कॉलेज हो या हॉस्टल का गार्डेन हर कहीं धनिया के फूल की खूशबू से लेकर गुलाब के फूल तक की खुशबू आते जाते लोगों को अपने आगोश में ले लेती है। लाल रंग के गुलाब और डहेलिया के फूल, कैक्टस और विभिन्न रंग के पिटूनिया के फूल तो एक बार आते जाते लोगों को आकर्षित जरूर कर लेते हैं। डीयू में इसको लेकर हर साल बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों और छात्रावास की ओर से हिस्सा लिया जाता है। इस बार 61 वीं वार्षिक प्रदर्शनी जो कि शुक्रवार को आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न कॉलेजों की ओर से आकर्षक फूलों को सजाया जाएगा।

पुष्प प्रदर्शनी वीसी ऑफिस के सामने मुगल गार्डेन में 12 बजे दोपहर से 5 बजे शाम तक लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सभी कॉलेज के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और अतिथि मौजूद होंगे।

डीयू के संयुक्त कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना में यह कहा गया है कि इस अवसर पर 1 मार्च को दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक के लिए सभी कक्षाएं निरस्त रहेंगी। साथ ही भोजनावकाश के बाद सभी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "रंग बिरंगे फूलों से महकेगा परिसर, डीयू में फूलों की प्रदर्शनी कल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*