SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

देश के रहने लायक शहरों में दिल्ली पीछे, शीर्ष 10 में मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश के दो-दो शहर

 

टॉप-10 बेहतर शहर

  1. पुणे
  2. नवी मुंबई
  3. ग्रेटर मुंबई
  4. तिरुपति
  5. चंडीगढ़
  6. ठाणे
  7. रायपुर
  8. इंदौर
  9. विजयवाड़ा
  10. भोपाल

111 शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश का रामपुर सबसे नीचे

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने कुल 111 शहरों की सूची जारी की है। इनमें शीर्ष तीन शहरों में महाराष्‍ट्र का पुणे, नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई सबसे बेहतर शहरों में शुमार हैं। खास बात यह है कि मध्‍य प्रदेश के दो शहरों इंदौर और भोपाल को भी शीर्ष-10 में जगह मिली है। इसमें छत्‍तीसगढ़ का रायपुर और आंध्रप्रदेश का विजयवाड़ा भी 10 शामिल हैं।
बता दें कि देश के रहने लायक शहरों से जुड़े ‘लिवेबिलिटी इंडेक्स’ में नई दिल्ली का 65वां स्थान है। इस प्रतिस्पर्धा में कोलकाता ने भाग नहीं लिया। सूची में सबसे नीचे उत्तर प्रदेश का रामपुर है। इस सूची में उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू और कर्नाटक का एक भी शहर शीर्ष-10 में जगह नहीं बना सका है।

शहरों को सुधार करने का मिलेगा मौका

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को यह सूची जारी की। शहरों में आसान जिंदगी को लेकर सरकार की ओर से किया गया यह पहला सर्वे है। सर्वे 111 शहरों में किया गया। पहले इसमें 116 शहरों को शामिल करने की योजना थी। पुरी ने कहा कि आम आदमी की जिंदगी जीने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार स्थानीय सरकारों को वित्तीय सहायता और प्रौद्योगिकी मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सर्वे से शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उन्हें सुधार करने का मौका मिलेगा। सर्वे में चार पैमाने संस्थागत, सामाजिक, आर्थिक और भौतिक परिस्थितियां रखे गए थे, जिनके आधार पर लिवेबिलिटी इंडेक्स का आकलन किया गया। इनमें 15 श्रेणियां और 78 सूचक थे। सभी 78 सूचकों के लिए 100 अंक थे। संस्थागत और सामाजिक श्रेणी के लिए 25-25 अंक थे। भौतिक परिस्थितियों के लिए अधिकतम 45 अंक थे। शेष पांच अंक आर्थिक पैमाने के लिए थे।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "देश के रहने लायक शहरों में दिल्ली पीछे, शीर्ष 10 में मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश के दो-दो शहर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*