देश में पांच राज्यों में चुनाव है और पूरे देश की नजर इस समय चुनाव परिणामों पर है। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव हुए और अब कौन कहां से आगे चल रहा है? आइए जानते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
यूपी विधानसभा के चुनाव परिणामों की ओर सभी की नजरें हैं। यूपी में कुछ 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। इन सभी चरणों के नतीजें आज घोषित किए जाएंगे। है। शुरुआती रुझान में बीजेपी की सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 320 सीटों के शुरुआती रुझान में 200 सीट पर भाजपा और 89 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे होने के अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 08 एवं निषाद पार्टी 04 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 06 एवं सुभासपा एक 02 पर आगे चल रही है।
इसके अलावा कांग्रेस 03 और बसपा 05 सीट पर आगे चल रही है। करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव कई हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने भी अच्छी बढ़त बनाई हुई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ा गया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी सबसे आगे नजर आ रही है। पंजाब चुनाव के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस ने 13 सीटों पर बढ़त बनाई है। इनके अलावा शिरोमणि अकाली दल 9 और बीजेपी गठबंधन 5 सीटों पर आगे है। यहां तक कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंडीगढ़ में जश्न मना रहे हैं। आप ने इस बार पंजाब में तो कमाल ही कर दिया है।
बता दें कि 117 सीटों वाले पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 77 सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में लौटी थी। जबकि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटों तक सिमट गया था। आम आदमी पार्टी 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी थी।
2017 के विधानसभा चुनाव के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे लेकिन चार साल के बाद कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। पंजाब में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होता है। इस बार कड़ी टक्कर चरणजीत सिंह चन्नी और आम आदमी पार्टी के भगवंत मान के बीच मानी जा रही थी।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल हुआ है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से चुनाव हार चुके हैं। उत्तराखंड में 70 सीटों पर हुई विधानसभा चुनाव के लिए रिजल्ट की काउंटिंग जारी है। फिलहाल बीजेपी 41 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 25 सीट पर पकड़ बनाए हुए है हरीश रावत 14000 वोटों से हारे हैं। रावत को बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने हराया है। ये बड़ा राजनीतिक उलटफेर है। हरीश रावत को इस बार भी सीएम का फेस माना जा रहा था हालांकि कांग्रेस ने इसकी घोषणा नहीं की थी। इसके चलते रावत की नाराजगी भी सामने आई थी।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत चुनाव जीत गए हैं। गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। पहले सावंत पीछे चल रहे थे तब ये कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या सिटिंग सीएम ही चुनाव हारा जाएंगे लेकिन सावंत कुछ ही देर पीछे रहे उसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए चुनाव जीत लिया है। जीत के बाद सावंत ने मीडिया से बातचीत की है। प्रमोद सावंत ने कहा है कि निश्चित तौर पर गोवा में भाजपा की सरकार बन रही है। हम लोग निर्दलीय विधायकों और MGP पार्टी को साथ लेंगे।
मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से 1 सीट बीजेपी के खाते में जा चुकी है और 19 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मणिपुर में बीजेपी फिर से सरकार बनाने के करीब है तो कांग्रेस बड़ी हार की ओर जाती दिख रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार वह महज 8 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है और उसे 6 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।
Be the first to comment on "किस पार्टी की किस राज्य में बन रही है सरकार? देखिए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम LIVE"