SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के आगे झुका प्रशासन, कन्हैया कुमार के हिरासत आदेश को किया रद्द

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्वअध्यक्ष कन्हैया कुमार एनआरसी, सीएए और एनआरपी के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा  की शुरूआत करने बेतिया जा रहे थे। जहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन कुछ देर पहले कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर बताया कि गांधी-आश्रम (चम्पारण) में जनता के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के आगे झुकते हुए प्रशासन ने हिरासत-आदेश को रद्द कर दिया है और CAA-NRC-NPR के विरोध में एक महीने की जन-मन-गण यात्रा अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो गई है। आज बेतिया और मोतिहारी में जन-सभाओं का आयोजन होगा।

कन्हैया कुमार की जन-गण-मन यात्रा 30 जनवरी से 29 फरवरी तक चलने वाली है। जन-गण-मन यात्रा के आखिरी दिन गांधी मैदान, पटना में नागरिकता बचाओ देश बचाओ की महारैली भी है। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसके पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कन्हैया कुमार भितिहरवा गांधी आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए थे। हालांकि, बाद में कन्हैया कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा हिरासत आदेश रद्द किये जाने और सभा की अनुमति दिये जाने की जानकारी ट्वीट कर दी है।

पुलिस की तरफ से बेतिया जाने से रोके जाने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा “गांधी के विचारों पर हमला किया जा रहा है। एक साजिश के तहत इस यात्रा को रोका गया है। हम लोग कानून को मानने वाले लोग हैं हम प्रशासन से टकराव नहीं करेंगे हम संघर्ष करते रहेंगे” कन्हैया कुमार लगातार पूरे बिहार में घूमकर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ जारी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पटना के सब्जीबाग में प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ाया था।

जन-गण-मन यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार कई जगह करेंगे जनसभाएं

30 जनवरी – 29 फरवरी  2020 तक कन्हैया कुमार जन-गण-मन यात्रा शुरु करने वाले हैं। आइए जानते है कि ये यात्रा कहां कहां से होकर आगे बढ़ेगी। कन्हैया ने आज बेतिया और मोतिहारी में जनसभा का आयोजन किया।

30 जनवरी – बेतिया औऱ मोतिहारी

31 जनवरी – गोपालगंज और सिवान

1 फरवरी – छपरा और मुजफ्फरपुर

2 फरवरी – शिवहर और सीतामढ़ी

3 फरवरी – जयानगर और मधुबनी

4 फरवरी – दरभंगा और जले

इसी प्रकार ये यात्रा भागलपुर, औरंगाबाद होते हुए आरा, लखीसराय, समस्तीपुर पहुंचेगी। 20 फरवरी को पुरनिया और किशनगंज, 21 फरवरी को फारबिसगंज और आखिर के सात दिन वह पटना में अपनी महारैली करेंगे।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के आगे झुका प्रशासन, कन्हैया कुमार के हिरासत आदेश को किया रद्द"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*