SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

रोटी की कहानी

विषाक्त विचार, विषाक्त हवा पानी,

बहुत भारी है जान बचानी

बड़ी गज़ब सरकारी कहानी,

जोड़ तोड़ कर सत्ता चलानी

मंत्री संत्री क्या जाने रोटी की कहानी

बड़ी मेहनत से पड़ती है कमानी

 

खोखले वादे नहीं चाहिए

नीति नहीं कूटनीति बनाई

ग़रीबी पर राजनीति चमकाई

कामचोर नेताओं की बेईमानी

नेता क्या जाने रोटी की कहानी

बड़ी मेहनत से पड़ती है कमानी

 

भिक्षादान नहीं चाहिए

किसानों ने फसल उगाई

खेत में गन्ना धान रोपाई

कीमत ख़ून पसीने की कम लगानी

साहूकार क्या जाने रोटी की कहानी

बड़ी मेहनत से पड़ती है कमानी

 

दया नहीं चाहिए

सम्मान समान कहीं नहीं

जात पात है हर कहीं

पेशा है भेदभाव खानदानी

ऐसे भाईचारे में आग लगानी

जातिवादी क्या जाने रोटी की कहानी

बड़ी मेहनत से पड़ती है कमानी

 

धर्म नहीं चाहिए

धन दौलत लूट लें सारी

डर भय दिखाकर पुजारी

नहीं ज्ञान विद्या, बातें बनानी

ढोंगी क्या जाने रोटी की कहानी

बड़ी मेहनत से पड़ती है कमानी

 

राम राज्य नहीं चाहिए

शंभुक सीता बेमौत मरे

दलित पतित यहां भूखे रहे

रामायण की है यही कहानी

राजा राम क्या जाने रोटी की कहानी

बड़ी मेहनत से पड़ती है कमानी

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

About the Author

सुमित कटारिया
पीएचडी शोधार्थी, इतिहास विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, एसएफआई अध्यक्ष दिल्ली राज्य समिति। संपर्क- sumitktr2@gmail.com

Be the first to comment on "रोटी की कहानी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*