SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

भारत बंद का देशभर में असर, जानिए किस किस ने ‘भारत बंद’ को दिया समर्थन

कृषि कानूनों के विरोध में आज सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे कर पूरा भारत बंद है। भारत बंद का असर हर राज्य में देखने तो मिल रहा है। सभी विपक्षी पार्टियां और ट्रेंड यूनियंस भारत बंद के समर्थन में हैं। आज किसान आंदोलन का 13वां दिन है। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। ट्विटर पर हैशटेग ‘आज भारत बंद है’ के साथ पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गैर-भाजपा शासित 13 राज्यों में बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

भारत बंद को लेकर जानिए कि क्या है किसानों की योजना और सरकार की तैयारी?

सरकार अपनी बात पर अड़ी

सरकार इन कानूनों को लेकर अभी सोच विचार कर रही है और बार बार केंद्र सरकार की ओर से सिर्फ एक ही बात कही जा रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जारी रहेगी जबकि किसानों का कहना है कि ये सरकार ने नए कानूनों में इसका कहीं जिक्र नहीं किया है तो यह बात कैसे मान ले कि एमएसपी जारी रहेगी।

इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर कहा है कि नए कृषि सुधार कानूनों से आएगी किसानों के जीवन में समृद्धि! विघटनकारी और अराजकतावादी ताकतों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से बचें। MSP और मंडियां भी जारी रहेगी और किसान अपनी फसल अपनी मर्जी से कहीं भी बेच सकेंगे।

भारत बंद को लेकर देश में क्या चल रहा है?

भारत बंद के कारण कई ट्रेनों को रद किया गया है तो कुछ के रूट डाइवर्ट किये गये।

असम के गुवाहाटी में जनता भवन के सामने भारत बंद के सपोर्ट में प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

आंध्र प्रेदश में भी भारत बंद का असर देखने को मिला। लेफ्ट पॉलिटिकल पार्टीयों ने विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

अब बातचीत नहीं बल्कि समाधान चाहते हैं किसान, पढ़िए किसान आंदोलन में अब तक क्या-क्या हुआ?

मुंबई डब्बेवाला एसोसिएशन भी किसान आंदोलन और भारत बंद के समर्थन में हैं। राजस्थान में रोडवेज की बसों दोपहर 2 बजे तक बंद करने का फैसला किया गया है। जयपुर में लो फ्लोर बसें भी नहीं चल रहीं।

झारखंड में भी कृषि कानूनों का विरोध हो रहा है।

बिहार के दरभंगा में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने टायर जलाया। इन कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और भारत बंद का समर्थन किया।

कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस के नेताओं ने ‘भारत बंद’ का सपोर्ट किया। बंद के सपोर्ट में नेता लोग हाथ में तख्तियां लेकर बैठे हैं। केंद्र के खिलाफ नारे लगा रहे हैं, काले झंडे दिखा रहे हैं। ये प्रदर्शन विधान सौदा के सामने बने गांधी स्टैच्यू के सामने किया जा रहा है।

‘भारत बंद’ के तहत ओडिशा में लेफ्ट की पार्टियों, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन्स ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन में ट्रेनें रोक रखी हैं

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद को उनके घर सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। ये जानकारी भीम आर्मी के एक मेंबर कुश अम्बेडकरवादी ने ट्वीट कर दी है उन्होंने लिखा कि भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद को उनके घर सहारनपुर में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है, ताकि किसान आंदोलन में शामिल न हो सकें। योगी सरकार की तानाशाही चरम पर है।

यहां तक कि भीम आर्मी ने इस बात की जानकारी फेसबुक पर भी दी है।

केजरीवाल घर में नजरबंद

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनके घर के बाहर पुलिस की ओर से बैरिकेटिंग की गई। जिससे न तो उनके घर कोई जा सकता है और न ही बाहर आ सकता है।

आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, कल जैसे ही सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलकर अरविंद केजरीवाल जी वापस घर आए उन्हें गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर घर में नज़रबंद कर लिया गया। केजरीवाल भारत बंद के समर्थन में घर से बाहर ना निकलने पाएं इसलिए उन्हें गिरफ़्तार किया गया। पर अब दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि ये बातें एकदम बेबुनियाद है। वो कहीं भी आ जा सकते हैं।

किसानों की योजना

भारत बंद में 11 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा। जिसमें ‘भारत बंद’ के तहत सभी बाजार, दुकान, सेवाएं और संस्थान बंद रहेंगे। किसान दूध, फल, सब्जी आदि कोई भी उत्पाद लेकर बाजार नहीं जाएंगे। अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी सभी एमरजेंसी और अनिवार्य सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। शादियों के सीजन को देखते हुए भी शादी से जुड़े सभी कामों को भारत बंद से मुक्त रखा गया है। किसान संगठनों ने बंद करने वालों से अपील की है कि भारत बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो। इसमें किसी तरह की तोड़फोड़, हिंसा या आगजनी की घटना या जबदस्ती की घटना न हो। किसान संगठनों ने कहा है कि जो भी राजनीतिक दल बंद का समर्थन करना चाहें, वे अपना झंडा-बैनर छोड़कर किसानों का साथ दें।

किसानों के इरादे पक्के, कृषि कानून वापस नहीं तो करेंगे चक्का जाम

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "भारत बंद का देशभर में असर, जानिए किस किस ने ‘भारत बंद’ को दिया समर्थन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*