SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 57 फीसद ही मतदान एग्जिट पोल में बन रही है आप की सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुआ। दिल्ली में मुख्य रूप से 3 बड़ी पार्टियों के बीच मुकाबला है। इसमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी शामिल हैं। आज 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स आने शुरू हुए, जिसमें सभी एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। भाजपा फिर नंबर दो पर है, उसे अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को अधिकतम 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल आ गये हैं, आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं

टीवी 9-भारतवर्ष-सिसरो और टाइम्स नाउ- आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44, बीजेपी को 26 सीटें और कांग्रेस को एक भी न मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल में आप को 48 से 61, बीजेपी को 9 से 21 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

सुदर्शन न्यूज  के एग्जिट पोल में आप को 40 से 45, बीजेपी को 24 से 28 सीटें और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया न्यूज-नेता ने आप को 53-57, बीजेपी को 11-17 और कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है।

न्यूज एक्स-पोल स्टार ने आप को 50-56, बीजेपी को 10-14 और कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे के एक्जिट पोल में आप को 59-68, बीजेपी को 02-11 और कांग्रेस को 04-06 सीटें मिली हैं।

कुल मिलाकर सभी एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो आम आदमी पार्टी की 50-60 सीटें आ सकती हैं।

हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही कितने गलत? ये तो 11 फरवरी को अंतिम नतीजों से पता चलेगा।

आम आदमी पार्टी ने पिछले विधान सभा चुनाव 2015 में 67 सीटों से जीतकर अपनी सरकार बनाई थी। इससे बीजेपी को केवल 3 सीटों के साथ गहरा झटका लगा था।

आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गये। मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थी। इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

आइए जानते हैं कि इस बार कहां-कितनी हुई वोटिंग?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में शाम 6 बजे तक 57 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जबकि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के चुनाव में  67.12 फीसदी मतदान हुआ था। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर कुल 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार वोटर हैं। इनमें से पुरुषों की संख्या 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 66.80 लाख है। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 2.32 लाख है। इस बार नई दिल्ली सीट जहां से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहां सबसे कम वोटिंग हुई। नई दिल्ली सीट पर केवल 44 फीसदी ही मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली (63.4%) हुआ है।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

About the Author

कोमल कश्यप
कोमल स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

Be the first to comment on "दिल्ली विधानसभा चुनाव में 57 फीसद ही मतदान एग्जिट पोल में बन रही है आप की सरकार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*