SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

डीयू में 22 अक्टूबर को दीपावली उत्सव का उद्घाटन करेंगे कुलपति, मनोज तिवारी होंगे मुख्य अतिथि

दिल्ली विश्वविद्यालय वीमेंस एसोसिएशन के तत्वावधान में 22 अक्टूबर, मंगलवार को दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दीपावली उत्सव का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर योगेश कुमार त्यागी व सांसद मनोज तिवारी करेंगे। वीमेंस एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉक्टर गीता सहारे ने बताया कि उत्सव में लगभग सत्तर स्वंसेवी संस्थाएं, महिला उद्यमी तथा घरेलू कामगार उद्यमी के अलावा दिल्ली के विभिन्न स्कूलों/ कॉलेजों से छात्रों की भागीदारी रहेगी।

डॉ. सहारे ने यह भी बताया है कि समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए वंचित, विकलांग, दिव्यांग छात्रों को भी अपनी प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से उनके लिए भी कार्यक्रम रखे गए हैं। इस उत्सव/मेले का आकर्षण का प्रमुख केंद्र महिलाओं द्वारा बनाए गए लज़ीज़ व्यंजन भी रहेंगे। उत्सव में बड़ी संख्या में लोक- कलाकार अपनी कला, साहित्य सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन करेंगे ! बच्चों के मनोरंजन के लिए विषय प्रबंध किया गया है।

एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर सुदर्शन पाठक ने बताया की मेला पूरी तरह से प्लास्टिक फ़्री व स्वास्थ्य का प्रतीक होगा इसमें किसी तरह से प्लास्टिक बैग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के परिसर में यह उत्सव का दिन होता है, जिसमें छात्रों, शिक्षकों व स्टाफ़ की भारी भीड़ देखने को मिलती है। महिलाएँ ,पुरुष व बच्चे भारी संख्या में इस मेले का लुत्फ़ उठाते हैं।

उन्होंने बताया है कि इस मेले का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी दिल्ली विश्वविद्यालय के 7-  छात्रा मार्ग, नॉर्थ कैम्पस में पीजी वीमेंस हॉस्टल के निकट इसका आयोजन किया गया है। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शाम को 7  बजे तक होगा। मेले में किसी तरह का कोई टिकट नहीं लगेगा सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए प्रवेश फ़्री होगी।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "डीयू में 22 अक्टूबर को दीपावली उत्सव का उद्घाटन करेंगे कुलपति, मनोज तिवारी होंगे मुख्य अतिथि"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*