SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

डीयू दाखिला 2019 : आवेदक बिना किसी भुगतान के अपने फॉर्म 22 जून तक करें अपडेट

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने यूजी व पीजी स्तर पर दाखिले के लिए कटऑफ का विवरण बता दिया है। साथ ही आरक्षित वर्गों के लिए (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस) आवेदन में किसी प्रकार का कोई अपडेट करना हो या सर्टिफिकेट अपलोड करना हो तो छात्र बिना किसी भुगतान के 22 जून तक यह काम कर सकते हैं।

साथ ही जिन आवेदकों को अपने अंकों को अपडेट करना हो वो भी 22 जून तक बिना किसी भुगतान के डीयू की वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।

डीयू में यूजी की पहली कटऑफ 28 जून व पीजी की 17 जुलाई को आएगी, जानिए पूरा विवरण

यूजी (स्नातक) की मेरिट आधारित पहली कटऑफ 28 जून को जारी होगी। वहीं पीजी (परास्नातक) के लिए पहली कटऑफ 17 जुलाई को जारी होगी। बता दें कि डीयू ने दाखिले के लिए फिर से एक बार पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 22 जून कर दिया है, इसी वजह से कटऑफ की तिथि भी बदल गई है, पहले स्नातक के लिए 20 जून को ही कटऑफ जारी हो जानी थी।

अब तक पंजीकरण करने वाले छात्रों की बात करें तो स्नातक स्तर पर कुल 353938 पंजीकरण किए जा चुके हैं, जिनमें से 246170 छात्रों ने फीस जमा करा दी है। पंजीकरण करने वालों में से ईडब्ल्यीएस कोटे के 8303, एसटी के 6755, एससी के 32801, ओबीसी के 52164 व अनारक्षित के 146147 छात्र हैं। स्नातक स्तर पर मेरिट आधार पर पहली कटऑफ 28 जून को जारी होगी जिसके लिए दाखिले की प्रक्रिया 28 जून से 1 जुलाई के बीच होगी। अंतिम व पांचवी कटऑफ 20 जुलाई को जारी होगी, जिसके लिए दाखिला 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच चलेगी।

वहीं परास्नातक के लिए अब तक कुल 144875 पंजीकरण किए जा चुके हैं। इनमें से 120545 छात्रों ने फीस जमा करा दी है। पंजीकरण करने वालों में से ईडब्ल्यीएस कोटे के 3910, एसटी के 5921, एससी के 17857, ओबीसी के 27778 व अनारक्षित के 65079 छात्र हैं। परास्नातक स्तर पर पहली कटऑफ 17 जुलाई को जारी होगी, जिसके लिए दाखिले की प्रक्रिया 17 जुलाई से 19 जुलाई के बीच होगी। अंतिम व पांचवी कटऑफ की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। यह बाद में बची सीटों के आधार घोषित हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली विश्वविद्यालय एमफिल, पीएचडी दाखिले में हाई कोर्ट के आदेश का कर रहा उल्लंघन!

डीयू में यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी सभी के लिए 22 जून तक पंजीकरण, पात्रता में भी हुआ बदलाव

डीयू में यूजी की पहली कटऑफ 28 जून व पीजी की 17 जुलाई को आएगी, जानिए पूरा विवरण

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "डीयू दाखिला 2019 : आवेदक बिना किसी भुगतान के अपने फॉर्म 22 जून तक करें अपडेट"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*