सहायता करे
SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

चाइनीज ऐप्स के विकल्प के रूप में ये हैं ऐप्स, जिनका प्रयोग आप कर सकते हैं…

59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लग गया है। ऐसे में आप अब अपना पसंदीदा टिकटॉक, शेयरइट, कैम स्कैनर आदि रोजमर्रा प्रयोग में आने वाले ऐप्स यूज नहीं कर पा रहे होंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इन बंद हुए ऐप्स के विकल्प के रूप में अब आप कौन सा ऐप यूज कर सकते हैं। हम इसी के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे। ताकि आपका इन ऐप्स पर लगे प्रतिंबंध का असर न हो। आपको मालूम है कि गलवान घाटी पर भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद केन्द्र सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चाइनीज एप्लिकेशन को बैन कर दिया। सरकार ने इन ऐप्स से भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा बताया है। भारत में इन ऐप्स को करोड़ों लोग यूज कर रहे थे। अधिकतर ऐप के लिए दूसरे विकल्प मौजूद है। और कुछ के लिए कोई विकल्प नहीं।

यह वीडियो भी आप सुन और देख सकते हैं-

बंद हुए ऐप्स में TikTok, Shareit, Kwai, UC Browser, YouCam makeup, Virus Cleaner, WeChat, UC News, Vigo Video, Cam Scanner आदि शामिल हैं। हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आप इन चाइनीज ऐप की जगह कौन से भारतीय ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. टिकटॉक के विकल्प में Roposo App और Chingari App

Roposo एक भारतीय वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स वीडियो और इमेज शेयर करते हैं। इस ऐप को साल 2014 में 19 नवंबर को रिलीज किया गया था और ऐप के लेटेस्ट वर्जन को 10 जून, 2020 को रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि सरकार का सिटीजन इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म MyGovIndia भी इसका हिस्सा है। यूजर्स अब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है। यह 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप को IIT दिल्ली के तीन छात्रों ने तैयार किया था। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 50 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड्स मिले हैं।

इसके अलावा भी आप टिकटोक की जगह चिंगारी ऐप, मित्रों ऐप और शेयर चैट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चिंगारी ऐप भी टिकटोक की तरह ही काम करता है। चिंगारी ऐप में आपको कुछ इस तरह की वीडियो आपको देखने को मिलेगी। यहा से आप स्वीप कीजिये। इसमें आप वीडियो भी डाल सकते हैं और इसमें आप इंटरटेनमेंट का भी लुफ्त उठा सकते हैं और न्यूज़ भी सुन सकते हैं। जानकारी भी ले सकते हैं। यहीं चीज़ टिकटोक में भी थी आप स्वाइप करते जाइए और तमाम वीडियो इसमें आती जाएंगी।

  1. SHAREit के विकल्प के रूप में जेड शेयर ऐप और गूगल फाइल्स

SHAREit की जगह आप जेड शेयर ऐप (Z share App) या गूगल फाइल्स का यूज़ कर सकते हैं। यह शेयर इट का विकल्प है। इसके जरिए यूजर्स आसानी से फाइल को शेयर कर सकते हैं। इसके जरिए वीडियो, डाक्यूमेंट्स, गाने आदि को आप भेज सकते हैं। इस एप को श्रवण हेगड़े ने लांच किया है। वे उत्तर कन्नडा जिले से हैं।

  1. Cam scanner के विकल्प के रूप में Adobe scan

Cam scanner की जगह Adobe scan एक अच्छा विकल्प है। हालांकि यह भारतीय विकल्प नहीं है, पर चीन के विकल्प के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है। इस कैटिगरी में यह एक ट्रस्टेड ऐप है। आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और अपने डाक्यूमेंट को स्कैन कर सकते हैं। ये ऐप बिल्कुल Camscannar की तरह काम करता है आप pdf बना सकते हैं।

  1. VivaVideo के विकल्प के रूप में Photo Video Maker / Inshot/ kinemaster

चीनी ऐप VivaVideo भारत में काफी लोकप्रिय ऐप है। हालांकि अब इसके विकल्प में भारतीय यूजर्स Photo Video Maker / Inshot का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोटो और वीडियो एडिटिंग ऐप है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

  1. BeautyPlus और YouCam Perfect की जगह Indian Selfie Camera ऐप का इस्तेमाल

अब आप चीनी ऐप BeautyPlus और YouCam Perfect की जगह Indian Selfie Camera ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। B612 भी यूज़ कर सकते हैं। PicsArt App भी यूज जर सकते हैं। इस ऐप के जरिए फ़ोटो जैसा चाहे वैसे एडिट कर सकते हैं। वैसे फ़ोटो एडिट करने के लिए अनगिनत ऐप मौजूद हैं। आप जो चाहे वो डाऊनलोड कर सकते हैं।

इसी प्रकार से

Helo का बेहतर विकल्प इंडियन एप ShareChat है। जो कि इंडियन रिजनल ऑडियंस के बीच कंटेंट शेयरिंग के लिए यूज की जाती है। ShareChat एप 15 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

UC Browser की जगह गूगल क्रोम, इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शॉपिंग ऐप club factory की जगह आप फ्लिपकार्ट, स्नैपडील का यूज़ कर सकते हैं।

-Virus cleaner की जगह k7 total security app

-Mi video call की जगह google duo, skype , jio meet का प्रयोग कर सकते हैं।

-Clean Master – इस एप्लिकेशन की जरूरत अब नहीं पड़ती है क्योंकि cleaner और security scan करने के लिए हर मोबाइल फोन में एक एप्लिकेशन दिया होता हैं।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "चाइनीज ऐप्स के विकल्प के रूप में ये हैं ऐप्स, जिनका प्रयोग आप कर सकते हैं…"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*