SUBSCRIBE
FOLLOW US
  • YouTube
Loading

डीयू- मैत्रेयी कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

मैत्रेयी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग ने 22 और 23 अक्टूबर, 2019 को ‘बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर): चुनौतियाँ और संभावनाएं’ विषय पर दो दिवसीय अंतर-अनुशासनिक राष्ट्रीय संगोष्ठी  का आयोजन किया। संगोष्ठी का संयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हरित्मा चोपड़ा के मार्गदर्शन में दिव्या सिंह और डॉ. पूजा बवेजा ने किया। इस अवसर पर प्रख्यात वक्ताओं ने संबंधित विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिए। संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रेखा चतुर्वेदी आईपीआर, दिल्ली विश्वविद्यालय की भूतपूर्व अध्यक्षा एवं मीनाक्षी मुंशी (वैज्ञानिक-‘जी’) सलाहकार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने किया। इनके अलावा ईबीएसडी, मणिपुर के भूतपूर्व निर्देशक और दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर दीनबंधु साहू की उपस्थिति ने संगोष्ठी के अंतिम सत्र (पुरस्कार वितरण) की शोभा बढ़ाई।

संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें शिक्षक, शोधार्थी, विद्वान और विद्यार्थी शामिल थे। अंत में सर्वश्रेष्ठ मौखिकी एवं पोस्टर-प्रस्तुति को सम्मानित भी किया गया।

Disclaimer: इस लेख में अभिव्यक्ति विचार लेखक के अनुभव, शोध और चिन्तन पर आधारित हैं। किसी भी विवाद के लिए फोरम4 उत्तरदायी नहीं होगा।

Be the first to comment on "डीयू- मैत्रेयी कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार पर राष्ट्रीय संगोष्ठी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*