दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक दाखिले के लिए चौथी कटऑफ सूची जारी कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि चौथी कट ऑफ के बाद सभी सीट्स भर जाएंगी। अब जबकि चौथी कटऑफ जारी हो गई है तो इसके लिए दाखिले की प्रक्रिया 15 से 17 जुलाई तक होगी। 13 जुलाई तक डीयू में 54146 दाखिले हो चुके हैं। हालांकि अब तक 4670 छात्रों ने दाखिला वापिस ले लिया हैं जबकि 1290 छात्रों ने दाखिला रद्द करा दिया है।
कट ऑफ में नाम आने के बाद छात्रों को दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज में संपर्क करना होगा। इसके लिए छात्रों को अपने मूल दस्तावेज के साथ दाखिला का फॉर्म भी ले जाना होगा।
डीयू के सभी कॉलेजों में कुल 61500 सीटें हैं। इस हिसाब से 90 फीसद सीटें भरी जा चुकी हैं। कुछ कॉलेजों में अभी भी दाखिले के लिए मौका है।
सारणीः काला (प्रथम कटऑफ फीसद), लाल (चौथी कटऑफ फीसद*)
कॉलेज/कोर्स
|
बीएऑनर्स अर्थशास्त्र | बीए ऑनर्स हिंदी | बीए ऑनर्स अंग्रेजी | बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान | बीकॉम ऑनर्स | बीए ऑनर्स इतिहास |
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन (डब्ल्यू)
|
98/ closed* | 86/ closed* | 97.7/ closed* | 98/ closed* | 98/ 97.50* | 97/ closed* |
मिरांडा हाउस (डब्ल्यू)
|
98.25/97.25* | 89/ closed* | 97.50/ closed* | 98/closed* | 97/ closed* | |
रामजस कॉलेज | 98/ 97.25* | 90/ 87.50* | 97/95.50* | 97/closed* | 98/96.75* | 97.25/closed* |
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स | 98.75/ 98.62* | 98.50/closed* | ||||
गार्गी कॉलेज (डब्ल्यू) | 97/closed* | 82/closed* | 96/closed* | 96/closed* | 96.50/96.00* | 95/closed* |
हंस राज कॉलेज | 98.50/97.25* | 86/closed* | 97.25/closed* | 98.25/closed* | 96.50/closed* | |
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (डब्ल्यू) | 95.75/closed* | 82/closed* | 95/closed* | 94/92.00* | 94.75/93.25* | 92/86* |
रामानुजन कॉलेज | 95/closed* | 82.00/78* | 92/91.50* | 89/closed* | 95/closed* | |
हिंदू कॉलेज | 98.50/97.75* | 91/closed* | 97.75/closed* | 99/closed* | 98.25/97.50* | 98/closed* |
तीसरी कटऑफ के तहत डीयू में इस वर्ष स्नातक में 9 जुलाई से 11 जुलाई तक दाखिले हुए थे। चौथी कटऑफ लिस्ट आ गई है, जिसके लिए दाखिला 15 से 17 जलाई तक होंगे। अंतिम व पांचवी कटऑफ 20 जुलाई को जारी होगी, जिसके लिए दाखिला 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच चलेगी।
ये भी पढ़े : डीयू ने तीसरी कटऑफ की जारी, जानिए दाखिले के लिए आपके पास कहां है मौका
कॉलेज/कोर्स | बीएससी ऑनर्स भौतिकी | बीएससी ऑनर्स रसायन | बीएससी ऑनर्स गणित | बीएससी ऑनर्स लाइफ साइंस | बीएससी ऑनर्स बॉटनी | बीएससी ऑनर्स जूओलॉजी |
हंसराज कॉलेज | 97.33/closed* | 96.33/closed* | 96.5/closed* | 95/94.66* | 95.66/92* | 96/95.33* |
किरोड़ीमल कॉलेज | 96.66/95.66* | 96/95* | 97/96* | 93/closed* | 94/93* | 97.33/94.33* |
हिंदू कॉेलेज | 98.33/closed* | 97.33/closed* | 97.75/closed* | 96/closed* | 97.33/95.66* | |
रामजस कॉलेज | 97/95.33* | 96/closed* | 97/95.75* | 94/90.66* | 95/91.33* | 95.33/94* |
मिरांडा हाउस | 97/closed* | 96.67/closed* | 96.75/closed* | 96.33/closed* | 96.67/94.33* | 97.33/closed* |
Be the first to comment on "डीयू ने चौथी कटऑफ की जारी, जानिए दाखिले के लिए आपके पास अभी कहां है मौका"