दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने दूसरी कटऑफ लिस्ट 3 जुलाई को ही जारी कर दी है। हालांकि इसके लिए दाखिले की प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू होगी जो 6 जुलाई तक चलेगी।
बता दें कि कल रात (2 जुलाई) 8.25 मिनट तक 23780 दाखिले पूरे हो चुके थे। पहली कटऑफ के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया 1 जुलाई तक होनी थी। लेकिन दाखिले की प्रक्रिया 2 जून को भी चलती रही।
यहां देखें,
डीयू के सभी कॉलेजों में कुल 61500 सीटें हैं। इस हिसाब से 38 फीसद सीटें भर चुकी हैं।
यहां दाखिले हो चुके हैं बंद
यहां पर अनारक्षित वर्ग के लिए दाखिले बंद हो चुके है। इनमें से हंसराज कॉलेज और हिंदू कॉलेज में बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स इतिहास, बीए ऑनर्स संस्कृत के लिए दाखिले बंद हो चुके हैं। दूसरी कटऑफ में 0 से लेकर 5 फीसद की कमी पहले कटऑफ के मुकाबले देखी जा सकती है। हालांकि ज्यादातर कोर्सेज की कटऑफ अनारक्षित वर्ग के लिए बंद कर दी गई है। जैसा कि आप नीचे कुछ कॉलेजों की सूची में देख सकते हैं।
देखिए पहली और दूसरी कटऑफ में कितना अंतर है? (पहली कटऑफ-काला/दूसरी कटऑफ-लाल)
कॉलेज/कोर्स
|
बीएऑनर्स अर्थशास्त्र | बीए ऑनर्स हिंदी | बीए ऑनर्स अंग्रेजी | बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान | बीकॉम ऑनर्स | बीए ऑनर्स इतिहास |
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन (डब्ल्यू)
|
98/ closed | 86/ closed | 97.7/ 97.50 | 98/ closed | 98/ closed | 97/ closed |
मिरांडा हाउस (डब्ल्यू)
|
98.25/97.75 | 89/ closed | 97.50/ closed | 98/closed | 97/ closed | |
रामजस कॉलेज | 98/ 98 | 90/ 89 | 97/96.50 | 97/closed | 98/97.50 | 97.25/ 97 |
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स | 98.75/ closed | 98.50/98 | ||||
गार्गी कॉलेज (डब्ल्यू) | 97/96.50 | 82/81 | 96/95.75 | 96/95.50 | 96.50/96.50 | 95/94.50 |
हंस राज कॉलेज | 98.50/98 | 86/closed | 97.25/96.75 | 98.25/97.50 | 96.50/closed | |
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (डब्ल्यू) | 95.75/94.50 | 82/80 | 95/90 | 94/92 | 94.75/94 | 92/89 |
रामानुजन कॉलेज | 95/closed | 82.00/80 | 92/closed | 89/closed | 95/94.50 | |
हिंदू कॉलेज | 98.50/98.25 | 91/closed | 97.75/closed | 99/closed | 98.25/97.75 | 98/closed |
*Red indicated second cutoff
कॉलेज/कोर्स | बीएससी ऑनर्स भौतिकी | बीएससी ऑनर्स रसायन | बीएससी ऑनर्स गणित | बीएससी ऑनर्स लाइफ साइंस | बीएससी ऑनर्स बॉटनी | बीएससी ऑनर्स जूओलॉजी |
हंसराज कॉलेज | 97.33/97 | 96.33/96 | 96.5/closed | 95/95 | 95.66/94.66 | 96/95.66 |
किरोड़ीमल कॉलेज | 96.66/96.33 | 96/95.66 | 97/96.50 | 93/closed | 94/94 | 97.33/96 |
हिंदू कॉेलेज | 98.33/closed | 97.33/closed | 97.75/closed | 96/closed | 97.33/97 | |
रामजस कॉलेज | 97/96.33 | 96/95.33 | 97/96.50 | 94/93 | 95/93.66 | 95.33/94.33 |
मिरांडा हाउस | 97/96.67 | 96.67/96 | 96.75/96.50 | 96.33/95 | 96.67/95.33 | 97.33/96.67 |
*Red indicated second cutoff
दूसरी कटऑफ के लिए 4 जुलाई, 2019 (गुरुवार) को कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी लिस्ट लगा दी जाएगी। दूसरी लिस्ट आने के बाद 4 जुलाई से 6 जुलाई, 2019 के बीच दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। इससे पहले डीयू में इस वर्ष स्नातक में पहले कटऑफ के तहत रिकॉर्ड दाखिले हुए हैं। तीसरी कटऑफ 9 जुलाई को आएगी, जिसके लिए दाखिला 11 जुलाई तक, चौथी कटऑफ 15 जुलाई को, जिसके लिए दाखिला 17 जलाई तक होंगे। अंतिम व पांचवी कटऑफ 20 जुलाई को जारी होगी, जिसके लिए दाखिला 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच चलेगी।
पहली कटऑफ में कहां कितनी सीटों पर दाखिले हुए
मिली जानकारी के अनुसार पहली कटऑफ के आधार पर 23266 दाखिले में से 89 दाखिले रद कराए गए। कॉलेजवार दाखिले की बात करें तो इन कॉलेजों में 500 सीटों से अधिक दाखिले हो चुके हैं-
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में 996, भारती कॉलेज में 513, दौलत राम कॉलेज में 524, गार्गी कॉलेज में 899, हंसराज में 814, हिंदू कॉलेज में 993, कालिंदी कॉलेज में 550, कमला नेहरू कॉलेज में 607, किरोड़ीमल कॉलेज में 1105, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन में 1046, मिरांडा हाउस में 1145, रामजस में 679, शहीद भगत सिंह कॉलेज में (इवनिंग) में 1012, जाकिर हुसैन कॉलेज में 1059 हो चुके हैं।
Be the first to comment on "डीयू ने की दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी, जानिए आपका दाखिला कहां हो सकता है?"