कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने पहले लॉकडाउन किया। इसके बाद अनलॉक1 हुआ। लॉकडाउन के पांचवें फेज को अनलॉक1 कहा गया था, जिसमें धीरे-धीरे कई तरह की रियायतें दी गई थीं। अनलॉक1 30 जून को समाप्त हो रहा है और 1 जुलाई से अनलॉक का दूसरा चरण शुरू होना है।
इसे सरकार ने अनलॉक 2 कहा है। और इसके लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नए दिशानिर्देशों में कंटेमेंट जोनों के बाहर और ज्यादा गतिविधियों को खोलने की इजाजत दी गई है। ये दिशानिर्देश 1 जुलाई 2020 से प्रभावी होंगे। 29 जून को जारी किए गए नए दिशानिर्देश, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श पर आधारित है।
अनलॉक 2 में क्या है?
घरेलू उड़ानें पहले ही सीमित संख्या में शुरू की जा चुकी थीं, मगर अब उनका विस्तार किया जाएगा।
नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई है। अब रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा। रात को सिर्फ इंडस्ट्रियल यूनिट्स और ज़रूरी सामान ले जाने वाले वाहनों, ट्रेनों और विमानों को ही आवाजाही की इजाज़त होगी।
दुकानें अपने यहां उपलब्ध जगह के हिसाब से अपने यहां एकसाथ पांच से अधिक लोगों को आने दे सकती हैं, हालांकि सभी को उचित शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी।
अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत सीमित संख्या में शुरू की गई थी, अब इसे सुनियोजित तरीक़े से और बढ़ाया जाएगा।
अपने क्षेत्र के आधार पर दुकानों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति खड़े हो सकते हैं। हालांकि, उन्हें पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी। केंद्र और राज्य सरकारों के प्रशिक्षण संस्थानों को 15 जुलाई, 2020 से कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में एसओपी भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किया जाएगा।
#UNLOCK2: Lockdown shall continue to remain in force in containment zones till July 31st. In containment zones, only essential activities to be allowed. pic.twitter.com/krHxvKP9a7
— ANI (@ANI) June 29, 2020
इन पर रहेगी रोक…
दिशानिर्देशों के अनुसार सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाओं पर पाबंदी जारी रहेगी। इसके साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक रहेगी। इसके साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और कोचिंग कोचिंग संस्थान 31 जुलाई, 2020 तक बंद रहेंगे. वहीं, सिनेमा, जिम और मनोरंजन पार्क पर भी रोक जारी रहेगी। इसके अलावा कंटेन्मेंट जोन में सख्ती बरकरार रहेगी। इसके अलावा मेट्रो को भी चलाने की इजाजत नहीं दी गई है।
कोरोना के क्या हैं ताजा आंकड़ें-
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े के अनुसार अब तक पूरी दुनिया के 188 देशों में कुल 10,195,680 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 502,947 की मृत्यु हो चुकी है।
भारत संक्रमण के मामले में शीर्ष 10 देशों में 4 वें स्थान पर है।
वहीं भारत में अब तक 5,48,318 लोग संक्रमित हुए हैं। 16475 लोग इस वायरस से मारे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें-
Be the first to comment on "कोविड19 : अनलॉक2 कैसे अलग है अनलॉक1 से, जानिये क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा?"