दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक दाखिले के लिए तीसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। डीयू में अब तक इस दाखिले सत्र में 43,854 दाखिले हो चुके हैं। इसमें 778 छात्रों ने दाखिले वापस लिए हैं। अभी दिल्ली विश्वविद्यालय में करीब 20 हजार सीटे भरी जानी हैं। उम्मीद की जा रही है कि तीसरी कट ऑफ में अधिकतर सीट्स भर जाएंगी।
डीयू की दूसरी कट ऑफ लिस्ट पिछले हफ्ते 3 जुलाई को जारी की गई थी। इसके लिए दाखिला 4 जुलाई से 6 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया हुई। अब जबकि चौथी कट जारी हो गई है। कट ऑफ में नाम आने के बाद छात्रों को दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज में संपर्क करना होगा। इसके लिए छात्रों को अपने मूल दस्तावेज के साथ दाखिला का फॉर्म भी ले जाना होगा।
डीयू के सभी कॉलेजों में कुल 61500 सीटें हैं। इस हिसाब से 70 फीसद सीटें भरी जा चुकी हैं।
सारणीः काला (प्रथम कटऑफ फीसद), लाल (तृतीय कटऑफ फीसद*)
|
कॉलेज/कोर्स
|
बीएऑनर्स अर्थशास्त्र | बीए ऑनर्स हिंदी | बीए ऑनर्स अंग्रेजी | बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान | बीकॉम ऑनर्स | बीए ऑनर्स इतिहास |
|
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन (डब्ल्यू)
|
98/ closed* | 86/ closed* | 97.7/ closed* | 98/ closed* | 98/ 97.75* | 97/ closed* |
|
मिरांडा हाउस (डब्ल्यू)
|
98.25/97.75* | 89/ closed* | 97.50/ closed* | 98/closed* | 97/ closed* | |
| रामजस कॉलेज | 98/ 97.50* | 90/ 88.25* | 97/96.00* | 97/closed* | 98/96.75* | 97.25/ 96.25* |
| श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स | 98.75/ closed* | 98.50/97.75* | ||||
| गार्गी कॉलेज (डब्ल्यू) | 97/closed* | 82/closed* | 96/95.50* | 96/closed* | 96.50/96.25* | 95/closed* |
| हंस राज कॉलेज | 98.50/97.75* | 86/closed* | 97.25/closed* | 98.25/97.25* | 96.50/closed* | |
| जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (डब्ल्यू) | 95.75/closed* | 82/77* | 95/closed* | 94/closed* | 94.75/93.50* | 92/87* |
| रामानुजन कॉलेज | 95/closed* | 82.00/79* | 92/closed* | 89/closed* | 95/94.25* | |
| हिंदू कॉलेज | 98.50/98* | 91/closed* | 97.75/closed* | 99/closed* | 98.25/closed* | 98/closed* |
तीसरी कटऑफ के तहत डीयू में इस वर्ष स्नातक में 9 जुलाई से 11 जुलाई तक दाखिला होगा। चौथी कटऑफ 15 जुलाई को आएगी, जिसके लिए दाखिला 17 जलाई तक होंगे। अंतिम व पांचवी कटऑफ 20 जुलाई को जारी होगी, जिसके लिए दाखिला 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच चलेगी।
| कॉलेज/कोर्स | बीएससी ऑनर्स भौतिकी | बीएससी ऑनर्स रसायन | बीएससी ऑनर्स गणित | बीएससी ऑनर्स लाइफ साइंस | बीएससी ऑनर्स बॉटनी | बीएससी ऑनर्स जूओलॉजी |
| हंसराज कॉलेज | 97.33/closed* | 96.33/closed* | 96.5/closed* | 95/94.56* | 95.66/93.33* | 96/95.33* |
| किरोड़ीमल कॉलेज | 96.66/96* | 96/95.33* | 97/96.25* | 93/closed* | 94/93.66* | 97.33/95.33* |
| हिंदू कॉेलेज | 98.33/closed* | 97.33/closed* | 97.75/closed* | 96/closed* | 97.33/96.33* | |
| रामजस कॉलेज | 97/96* | 96/95* | 97/96* | 94/91* | 95/92.33* | 95.33/closed* |
| मिरांडा हाउस | 97/96.33* | 96.67/closed* | 96.75/closed* | 96.33/closed* | 96.67/94.67* | 97.33/96* |

Be the first to comment on "डीयू ने तीसरी कटऑफ की जारी, जानिए दाखिले के लिए आपके पास अभी कहां है मौका"