दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज और पीएचडी व एमफिल में एडमिशन के लिए अलग से ओपन डेज सेशन का दिन तय किया है। यह सेशन नॉर्थ कैम्पस आर्ट्स फैकल्टी के गेट नं-4 के पास स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। पीजी एडमिशन के लिए 1 जून और पीएचडी व एमफिल के लिए 2 जून को आयोजित इस सेशन में एडमिशन से संबंधित समस्त (रजिस्ट्रेशन, समय आदि को लेकर) जानकारी डीयू प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। सेशन दो पाली में चलेगा इसका समय सुबह 10 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे रहेगा।
जानिए पीजी, पीएचडी और एमफिल एडमिशन के लिए कब होंगे ओपन डेज सेशन

Be the first to comment on "जानिए पीजी, पीएचडी और एमफिल एडमिशन के लिए कब होंगे ओपन डेज सेशन"